दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी बेकाबू कार, महाराष्ट्र के 4 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सीतामऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले छह लोग रेनॉल्ट ट्राइबर कार में सवार होकर किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वे सीतामऊ थाना क्षेत्र में ग्राम तितरोद के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बेहद तेज रफ्तार में थी और वह अनियंत्रित होकर अचानक सामने जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 18-19 जून तक मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकालकर सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

सीतामऊ थाना प्रभारी दिनेश प्रजापत ने बताया कि मृतकों की पहचान सचिन गंगाधर पुत्र अजय पांडुरंग निवासी समोर (औरंगाबाद), संदीप पुत्र नवनाथ रामराव बोरसे निवासी छत्रपति नगर सावंगी (औरंगाबाद), राजेंद्र कोवडे पुत्र भावराम कोवडे उम्र निवासी संभाजी नगर (औरंगाबाद) और रवींद्र काले पुत्र भागवत काले निवासी शास्त्री नगर संभाजी नगर (औरंगाबाद) के रूप में हुई है।

भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार, आरक्षक समेत सात घायल ये खबर भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार, आरक्षक समेत सात घायल

वहीं, अब्दुल खलील (30) पुत्र अब्दुल समद निवासी औरंगाबाद और उमर (32) पुत्र इस्माइल जागीरदार निवासी गंगापुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। संभवतः वे गुरुवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक मंदसौर पहुंचेंगे, जिसके बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू होगी। चारों शवों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही रखा गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय ये खबर भी पढ़े : एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के निगरानी सिस्टम की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन को क्रेन से 40...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या करने के मामले को पुलिस...
दिल्ली 
 दिल्ली: मामूली विवाद में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज