गांधी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आरोप, एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मप्र में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भोपाल में गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में गंभीर अनियमितताओं और छात्राओं के साथ मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी है।

एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कॉलेज के दो महत्वपूर्ण कक्षों पर प्रभारी प्रोफेसर एवं स्टाफ नर्स रजनी नायर द्वारा लंबे समय से कथित रूप से कब्जा किया गया है।

संगठन का दावा है कि इन कमरों का उपयोग शैक्षणिक कार्यों के बजाय निजी उपयोग के लिए किया जा रहा है, जिससे कॉलेज में कक्षाओं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचा है।

हॉस्टल के मनोरंजन कक्ष में लग रहीं कक्षाएं
आरोपों के मुताबिक, स्थिति ऐसी बन गई है कि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की कक्षाएं कॉलेज भवन के बजाय छात्रावास के मनोरंजन कक्ष में संचालित करनी पड़ रही हैं।

देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग ये खबर भी पढ़े : देश में पहली बार मध्य प्रदेश की 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जीआई टैग

छात्राओं का कहना है कि यह स्थान पढ़ाई के अनुकूल नहीं है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्राओं ने यह भी शिकायत की है कि जिस कक्ष का उपयोग पहले मनोरंजन और अन्य गतिविधियों के लिए होता था, अब वहां नियमित कक्षाएं लगने से उन्हें मानसिक तनाव और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायत करने पर धमकाने का आरोप
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने आरोप लगाया कि छात्राओं ने पहले भी कॉलेज प्रबंधन से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली छात्राओं को आंतरिक परीक्षाओं में फेल करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकियां दिए जाने की बात भी सामने आई है। संगठन का दावा है कि इससे कॉलेज परिसर में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
एनएसयूआई ने मांग की है कि कथित कब्जे वाले कक्षों को तत्काल खाली कराया जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

वारदात के बाद आरोपी फरार अमलाई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे शहडोल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की...
मध्य प्रदेश 
शहडोल में दिनदहाड़े दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, सीने में दागी गोली 

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर शिमला। शिमला जिले के सुन्नी थाना अंतर्गत बसंतपुर में निर्माणाधीन मकान के बाहर सड़क किनारे...
हिमाचल 
सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पिकअप में ले उड़े चोर, पुलिस ने की बरामद

उत्तर प्रदेश

नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग उपचार के दौरान अस्पताल में मौत नोएडा। उत्तर प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: विभिन्न सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों समेत 6 की मौत

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में मड़िहान थाना क्षेत्र स्थित परसौना गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के बीच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह रामपुर कारखाना और देसही देवरिया विकासखंड के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 डीएम ने पांच स्कूलों के औचक निरीक्षण में कम छात्र मिलने पर जताई नाराजगी