रामसागर तालाब में डूबे युवकों में से एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सोमवार शाम नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। मंगलवार सुबह चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर गोसलपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गोसलपुर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले तीन दोस्त इरावत (19), अर्जुन (21) और करण सोमवार शाम तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान इरावत का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा।

अपने दोस्त को डूबता देख अर्जुन उसे बचाने के लिए पानी में कूदा, लेकिन वह भी खुद को नहीं संभाल सका और दोनों गहरे पानी में डूब गए। किनारे पर मौजूद तीसरे साथी करण ने तुरंत भागकर बस्ती में परिजनों को हादसे की सूचना दी।

सोमवार रात को ही पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह दोबारा शुरू हुई खोजबीन में सुबह करीब 10 बजे अर्जुन का शव तालाब के बीच झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। इरावत का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।

हादसे की खबर मिलते ही सिहोरा तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजम, नायब तहसीलदार जयभान सिंह उइके और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बरसेंगे बादल

सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने भी घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शासन की ओर से उचित सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रामसागर तालाब में काफी मात्रा में झाड़ियां और गहरी चोई (जलीय घास) है, जिससे यहां तैरना बेहद खतरनाक साबित होता है।

माना जा रहा है कि दोनों युवक इन्हीं झाड़ियों में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल सके। फिलहाल, दूसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

छात्र के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन की ताकत से झुकी सरकार: सीजेपी नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर से सीजेपी का ऐलान, इस्तीफा अंत नहीं शुरुआत; परीक्षा सुधार की लड़ाई रहेगी जारी 

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि नकल माफिया समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की देन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत