जादू-टोना कर सोने के बिस्किट दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर के थाना कोतवाली पुलिस ने जादू-टोना के जरिए सोने के बिस्किट दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर नकली पीतल के बिस्किट भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि 14 मई को एक महिला ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि वह सिलाई-कढ़ाई का काम करती है और पिछले चार-पांच वर्षों से भूरू खां पिता नन्हे खां के संपर्क में थी।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने जून 2025 में महिला को यह कहकर झांसे में लिया कि वह जादू-टोना कर उसके कच्चे मकान से सोने के बिस्किट निकाल सकता है, जिससे उसे लाखों रुपये का फायदा होगा।

आरोपी की बातों में आकर महिला ने 14 जून 2025 से 21 नवंबर 2025 के बीच नगद और ऑनलाइन माध्यम से किश्तों में कुल 13 लाख 80 हजार 790 रुपये आरोपी को दे दिए।

महिला के अनुसार नवंबर 2025 में आरोपी उसके घर पहुंचा और परिवार की अनुपस्थिति में करीब आधे घंटे तक जादू-टोना करने का नाटक किया।

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

इसके बाद उसने 10 कथित सोने के बिस्किट महिला को देते हुए कहा कि इन्हें फिलहाल बाजार में नहीं बेचना, अन्यथा पुलिस पकड़ लेगी। आरोपी ने यह भी कहा कि बाद में वह अपने परिचित सुनार के माध्यम से इन्हें बिकवा देगा।

कुछ दिनों बाद महिला को संदेह हुआ तो उसने बिस्किट एक सराफा व्यापारी को दिखाए। जांच में वे सोने के बजाय पीतल के निकले।

इसके बाद महिला ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। प्रारंभ में आरोपी ने खुद को चित्तौड़गढ़ का निवासी बताया था, जबकि जांच में वह सीतामऊ, मंदसौर का रहने वाला निकला।

महिला की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 15 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य नकली पीतल के बिस्किट भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी की है या नहीं तथा ठगी की राशि का उपयोग कहां किया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी