फायरिंग में मजदूर को लगी गोली

फायरिंग में मजदूर को लगी गोली

पलामू। एनएच 39 फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई। एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी। पलामू जिले के सतबरवा के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30 वर्ष) के पीठ में गोली लगी है। उसे मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए। वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए। घटना के समय मजदूर सो रहे थे। गोली की आवाज से सभी की नींद खुली। निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया। थाना प्रभारी संतोष गुप्ता घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। छानबीन शुरू कर दी है।

घायल मजदूर ने बताया कि वह टेंट में सड़क की तरफ पीठ करके सो रहा था। अचानक गोली चली। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी के अनुसार फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पलामू में फोरलेन साइट पर रंगदारी के लिए अपराधी फायरिंग कर चुके हैं। घटनास्थल जिला मुख्यालय से सटा हुआ है। गोली चलाने की जिम्मेवारी किसी अपराधी गिरोह ने अब तक नहीं ली है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हरदा: किसानों को खाद के साथ दूसरा सामान खरीदने किया जा रहा मजबूर हरदा: किसानों को खाद के साथ दूसरा सामान खरीदने किया जा रहा मजबूर
हरदा। जिले में यूरिया डी.ए.पी. के साथ अन्य सामानों को जबरन खरीदने पर किसानों को मजबूर किया जा रहा है।...
जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ पनीर उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत रेस्टोरेंट होटल की जांच की गई
लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए स्यांज में ड्रोन से चलाया गया खोज अभियान
पी0एम0  सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित।
कापू में छह जुलाई को वित्त मंत्री करेंगे तहसील भवन का लोकार्पण
शत-प्रतिशत अपंजीकृत इकाईयों का पंजीकरण करायें जाने के निर्देश दिये गये
डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई आयोजित।