टेंडर घोटाला के आरोपित राजकुमार टोप्पो ने पीएमएलए कोर्ट में किया सरेंडर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपित तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (रिटायर्ड) राजकुमार टोप्पो ने गुरुवार को पीएमएलए की अदालत में सरेंडर कर दिया। इसके बाद अदालत ने एक लाख के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है।

राजकुमार टोप्पो को सुनवाई के लिए निर्धारित हर तिथि में अदालत में हाजिर होने के शर्त पर जमानत मिली है। साथ ही अदालत ने पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है।

इससे पूर्व मामले में ईडी ने 14 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था। अदालत ने मामले में संज्ञान लेकर आरोपितों के खिलाफ समन किया था। अबतक 6 से अधिक आरोपियों ने अदालत में सरेंडर कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी की पहली कार्रवाई 2023 में हुई थी। इस दौरान कई इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी, जिसमें इंजीनियर ठेकदार और कांट्रेक्टर के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी थी।

छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आईएसडी रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से लगभग 32 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे। जबकि ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ और कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ जब्त किए गए थे। पैसे की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ईडी के रडार पर आए थे।

जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल ये खबर भी पढ़े : जमशेदपुर में राष्ट्रीय छात्र संगोष्ठी बीटीटीडी-2026 का शुभारंभ, देशभर के युवा शोधार्थी शामिल

पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन बताकर महिला की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास ये खबर भी पढ़े : पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन बताकर महिला की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...