पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन बताकर महिला की हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले में डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के नाम पर की गई एक महिला की हत्या के मामले में न्यायालय ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विनोद कुमार सिंह की अदालत ने आरोपित कानु बोदरा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह मामला वर्ष 2022 में जराईकेला थाना क्षेत्र के नयागांव करवां टोला में हुई एक महिला की हत्या से जुड़ा है। मृतका दियु बोदरा की हत्या के बाद परिजनों ने गांव के ही कानु बोदरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि अंधविश्वास और डायन होने के शक में महिला की जान ले ली गई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए गए और वैज्ञानिक आधार पर जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर अदालत ने आरोपित को दोषी पाया।

फैसले के बाद पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं और अंधविश्वास से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच और प्रभावी अभियोजन के माध्यम से ऐसे मामलों में दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

वॉशिंगटन। ईरान के साथ लंबे चले सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग अपने हथियारों और मिसाइलों के भंडार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान युद्ध का असर, अमेरिकी मिसाइल भंडार भरने में जुटा पेंटागन

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर दूर पालमार क्षेत्र में रहा भूकंप का केंद्र, इक्वाडोर तक महसूस हुए झटकेबोगोटा। दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय 
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहशत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

बीजिंग। जापान में भारी असर डालने के बाद डॉल्फिन तूफान ने चीन के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे दी...
अंतर्राष्ट्रीय 
डॉल्फिन तूफान से चीन में तबाही, शंघाई में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब