रांची में चार घंटे की बारिश से डूबी सड़कें, लोगों को हुई परेशानी
On
रांची। राजधानी रांची में सोमवार को चार घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस भारी बारिश से नदी और नाले उफना गए, जबकि सड़कें पानी में डूब गईं। इससे आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी उठानी पडी।
रांची के अपर बाजार स्थित सेवा सदन अस्पताल, पंडरा, पंचशीलनगर, कोकर के कई मोहल्ले पानी मे डूब गए। रांची रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भरने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। लगातार बारिश से स्कूली बच्चे और अन्य काम करनेवालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रांची में तापमान 31.7 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है।
About The Author
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
23 Jun 2025 21:59:55
मुंबई: पिछले 15 सालों में मुंबई महानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मरने वाले लोगों में से लगभग एक तिहाई...
टिप्पणियां