पश्चिमी सिंहभूम में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो लोगों की मौत, छह घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा उंधन गांव के पास उस समय हुआ, जब बारातियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान बारंगा गांव निवासी 12 वर्षीय रोहन गोप और गोपीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय दशरथ सरदार के रूप में हुई है।

हादसे में घायल लोगों में गोपीपुर गांव के सूरज महतो (22), शिशुपाल मोदी (26), राहुल गोप (20), बारंगा गांव के गोपी मोदी (18), सौरभ लोहार (16) तथा मेदासाई गांव निवासी सुरेश गोप (48) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

हादसे के वक्त पिकअप वाहन संख्या जेएच-06सी/7345 बारंगा गांव से बारातियों को लेकर आनंदपुर प्रखंड के समीज गांव गया था। शादी समारोह के बाद देर रात सभी लोग वापस लौट रहे थे।

जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच  ये खबर भी पढ़े : जमशेदपुर में दो दिवसीय ‘शिमुल-26’ कला प्रदर्शनी शुरू, उभरते कलाकारों को मिला मंच 

इसी दौरान उंधन गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में चल रही पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

वाहन में बारातियों के साथ साउंड सिस्टम का सामान भी लदा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि अधिक भार और तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अंधेरा और ग्रामीण इलाका होने के कारण शुरुआती राहत कार्य में परेशानी भी हुई।

घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर अत्यधिक भार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, बड़ी साजिश की आशंका; पुलिस जांच में जुटी ये खबर भी पढ़े : रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, बड़ी साजिश की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या विहार पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्या विहार पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

फरीदाबाद: 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता निकला कातिल

फरीदाबाद। दो दिन पूर्व शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर में हुई तीन वर्षीय बच्चे अनमोल की हत्या की गुत्थी को पुलिस...
हरियाणा 
फरीदाबाद: 3 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, सौतेला पिता निकला कातिल

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

— बिना मानक के पाए जाने पर कानपुर में 30 और अलीगढ़ में नौ शिक्षण संस्थान सील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान

— बिना मानक के पाए जाने पर कानपुर में 30 और अलीगढ़ में नौ शिक्षण संस्थान सील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चला जांच अभियान