स्कूल बस और हाईवा की जोरदार टक्कर में दर्जनों बच्चे घायल, जांच जारी 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बोकारो। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रचुआं के समीप गुरुवार को बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह की बस और एक हाईवा के बीच हुई जोरदार टक्कर में दर्जन भर बच्चे घायल हो गए।

घटना दोपहर की है, जब स्कूल बस बच्चों को लेकर चंद्रपुरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान तीखे मोड़ पर सामने से आ रही हाईवा से बस की टक्कर हो गई। टक्कर से बस के दाहिने हिस्से में बैठे कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घायलों में कक्षा छह के विद्यार्थी सहित कई बच्चे शामिल हैं।

यक्षित नामक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीजीएच, बोकारो रेफर किया गया। अन्य घायलों में कुणाल, शिवम, ओम, नतिक और सिद्धार्थ सहित कई बच्चे शामिल हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चंद्रपुरा डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को बोकारो रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकतर बच्चे तेलो क्षेत्र के थे और बस की रफ्तार तेज होने की बात भी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही बेरमो एसडीओ मुकेश कुमार मछुआ, चंद्रपुरा बीडीओ ईश्वर दयाल महतो और थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई।

तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर,  हादसे में दो की मौत ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो की मौत

एसडीओ ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सभी बच्चों का समुचित इलाज कराया जा रहा है और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इधर, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही उपायुक्त अजय नाथ झा प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद बीजीएच, बोकारो पहुंचे और घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वार्ड में जाकर एक-एक बच्चे से बातचीत की, उनका हौसला बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपायुक्त ने परिजनों से भी मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि घायलों को उच्च गुणवत्ता का उपचार उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : शिमला: सड़क बहाली के दौरान हादसा, 300 मीटर खाई में गिरी जेसीबी, चालक की मौत

उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और जिला प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया।

पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात...
झारखंड 
पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

उत्तर प्रदेश

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा