रामपुर: वर्षा शालिका में मिला नेपाली युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में एक नेपाली मूल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक चौधरी अड्डा क्षेत्र में बनी एक वर्षा शालिका में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम थाना रामपुर में सूचना मिली थी कि चौधरी अड्डा में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची ये खबर भी पढ़े : हिमाचल: नई बीपीएल सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई को जारी होगी अंतिम सूची

सूचना मिलते ही एएसआई सरजु राम पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर वहां नेपाली मूल के दो व्यक्ति मौजूद मिले। उनकी मौजूदगी में अचेत व्यक्ति को बारिश शालिका से उठाकर उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद नेपाली नागरिकों ने मृतक की पहचान 32 वर्षीय कर्ण ओली के रूप में की है। वह नेपाल के रापती आंचल के बूरुकम जिला स्थित अर्मा गांव पालिका का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने मृतक के शरीर का मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने भी युवक की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया।

फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस उनकी तलाश और संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शव को पहचान की पुष्टि और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने तक अस्पताल खनेरी के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत अमल में लाई जा रही है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Europe Heatwave 2026: यूरोप में भीषण गर्मी ने मचाई तबाही, फ्रांस में 1000 मौतों का दावा, स्पेन-इटली में रेड अलर्ट, ब्लैकआउट का खतरा

Europe Heatwave News: यूरोप इस समय भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है। पिछले दो महीनों में दूसरी...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
Europe Heatwave 2026: यूरोप में भीषण गर्मी ने मचाई तबाही, फ्रांस में 1000 मौतों का दावा, स्पेन-इटली में रेड अलर्ट, ब्लैकआउट का खतरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत की रफ्ता, ट्रेलर में घुसी यात्रियों से भरी बस, चार की मौत से मचा कोहराम

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना राया...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध तमंचा बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 

चाकू मारकर युवक को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

लखनऊ। मड़ियांव थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

पत्रकारपुरम फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में, पुलिस ने बढ़ाईं गंभीर धाराएं

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम चौराहे के पास मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 