गुरुग्राम: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को झाड़ू प्रदर्शन किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय पर इक्कठे हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक, पुलिस लाइन गेट, शमा रेस्टोरेंट चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक से वापस कार्यालय पहुंचे।

संघ के प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि एक मई से 14 मई तक 14 दिन की हड़ताल के बाद सरकार ने 22 में से 17 मांगों पर सहमति दी थी। लेकिन अभी तक कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत कई मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं हुए।

गुरुग्राम नगर निगम तीन माह में प्रॉपर्टी टैक्स के 168 करोड़ से हुआ मालामाल ये खबर भी पढ़े : गुरुग्राम नगर निगम तीन माह में प्रॉपर्टी टैक्स के 168 करोड़ से हुआ मालामाल

उन्होंने मांग की कि सरकार 13 मई 2026 के फैसले को लागू करे और मानी गई मांगों के पत्र तुरंत जारी करे। उन्होंनें आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में छंटनी किए गए 3480 सफाई कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने में निगम प्रशासन आनाकानी कर रहा है।

सरकार ने 12 जून को पत्र जारी कर इन कर्मचारियों का रिकॉर्ड मांगा था, लेकिन निगम अधिकारी कह रहे हैं कि रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

संघ के वरिष्ठ नेता राजेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब 5-6 साल तक इन कर्मचारियों ने ठेकेदारों के मार्फत काम किया। नगर निगम ने वेतन दिया। ईपीएफ, ईएसआई काटा तो रिकॉर्ड कैसे गायब हो गया।

आरोप है कि निगम अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से खजाने को लूटा जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल अवधि के 14 दिन का वेतन भी अभी तक नहीं दिया गया।

निगम अधिकारियों का तर्क है कि अगर छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को वापस ले लिया तो ठेकेदारों से कराए जा रहे काम का क्या होगा। संघ ने इसे भ्रष्टाचार करार दिया और स्टेट विजिलेंस से जांच की मांग की।

सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने कहा कि वर्ष 2014 में निगम रोल पर आए लगभग 1800 सफाई व सीवरमैन कर्मचारियों के वेतन से जुलाई 2014 से मार्च 2017 तक तीन साल की ईपीएफ, ईएसआई राशि काटी गई, लेकिन आज तक कर्मचारियों के खाते में नहीं डाली गई।

सरकार दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करे। संघ ने ऐलान किया कि दो जुलाई को भी नगर निगम आयुक्त की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन होगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम की अध्यक्षता में टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 01 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 02, 03 व 04 जुलाई...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में टीईटी परीक्षा के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानको के सम्बन्ध में चलाया जाएगा "मिशन : सेफ फ्यूचर" अभियान।

संत कबीर नगर,   01 जुलाई 2026 (सूचना विभाग)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि शासन उन्होंने...
विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा मानको के सम्बन्ध में चलाया जाएगा "मिशन : सेफ फ्यूचर" अभियान।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर, आज दिनांक 01.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में थाना दुधारा अन्तर्गत ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधों से बचाव के लिए  ग्रामीणों को किया गया जागरूक

राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसला

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए विशेष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 