प्रोडक्ट डिलीवर करने के नाम पर 80,000 रुपये की ठगी 

Fraud of Rs 80,000 in the name of delivering product

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

साइबर क्राइम : देश और दुनिया में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं. कभी ऑनलइन शॉपिंग, नौकरी, तो कभी बैंक अकाउंट के नाम पर, तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा देते हैं.laiptaop

चंडीगढ़ में एक महिला से कोरियर डिलीवरी एजेंट होने का दावा करके एक शख्स ने 80,000 रुपये ठग लिए. हैरानी की बात है कि ठगी की इस वारदात को इस तरह अंजाम दिया कि पीड़ित महिला कुछ समझ नहीं पाई कि आखिर उसके साथ ये धोखा कैसे हो गया.

चार दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव ये खबर भी पढ़े : चार दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही फंदे पर लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव

5 रुपये के बहाने 80,000 का चूना
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मोहाली की रहने वाली एक महिला को पिछले दिनों एक अनजान नंबर से कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह कोरियर सर्विस से बोल रहा है और आपके नाम पर एक पार्सल है. इसके बाद इस शख्स ने महिला से डिलीवरी शुल्क के रूप में 5 रुपये का भुगतान करने को कहा.

महिला इस बात से बिल्कुल अनजान थी कि उसके साथ बड़ी ठगी होने वाली है. जैसे ही महिला ने पेमेंट लिंक पर क्लिक किया. उसके तुरंत बाद, बैंक अकाउंट से 40,000 रुपये के दो अनधिकृत लेनदेन हुए और उसे 80,000 रुपये का नुकसान हो गया. धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

साइबर ठगों से कैसे बचें?
हालांकि, यह कोई नया मामला नहीं है जब इस तरह का कोई ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है. देश में हर दिन ऐसे मामले आते रहते हैं बस ये शातिर लोग ठगी के तरीके बदलते रहते हैं. सरकार और RBI बार-बार साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को सचेत करती रहती है. फिर भी लोग अक्सर साइबर ठगों के भरोसे में आकर गलती कर बैठते हैं.

– याद रखें जब भी कोई अनजान व्यक्ति आपसे ऑनलाइन भुगतान करने को कहे तो उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि जरूर करें. अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करें, इसलिए पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स जैसी जानकारी कभी भी अज्ञात व्यक्तियों या संगठनों को फ़ोन, ईमेल या टेक्स्ट मैसेज पर नहीं दें. क्योंकि, प्रमाणित कंपनी कभी भी अनचाहे चैनलों के माध्यम से इस प्रकार की जानकारी नहीं मांगती है.

– जब भी आपको मोबाइल फोन, ईमेल या व्हाट्स ऐप और अन्य किसी ऐप पर कोई अटैचमेंट का लिंक मिले, तो बेहद सावधान रहें.  किसी भी लिंक पर क्लिक करने या अटैचमेंट ओपन करने से पहले सेंडर की पहचान को वेरिफाई करें. साइबर अपराधियों द्वारा भेजे गए लिंक हमेशा असामान्य ईमेल आईडी या डोमेन नाम से आते हैं.

– अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, जिसमें अपरकेस और लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं और सिम्बल्स का कॉम्बिनेशन हो. पासवर्ड बनाने में अपना नाम, जन्मतिथि या सामान्य शब्दों जैसी आसानी से अनुमान लगाने योग्य जानकारी का उपयोग करने से बचें. इसके अलावा, टू फैक्टर अथॉन्टिकेशन (2FA) को इनेबल करें.  कभी भी किसी अजनबी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर न करें और अपने बैंकिंग क्रेडेंशियल किसी के साथ शेयर न करें.

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार