ग्वालियर को 800 करोड़ की सौगात, सिंधिया ने किया एलिवेटेड रोड का निरीक्षण

23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड से घटेगा ट्रैफिक का दबाव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर बन रहा है एलिवेटेड हाईवे

ग्वालियर । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। ग्वालियर में यातायात का दबाव कम करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बन रही है और यह काम दो चरणों में हो रहा है। एक चरण 13 किलोमीटर का और दूसरा चरण 10 किलोमीटर का है । इस परियोजना की लागत लगभग 800 करोड रुपए है।  

एलिवेटेड रोड का जो फेस 13 किलोमीटर लंबा है उसका केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निरीक्षण किया, जहां उन्होंने एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारियां संबंधित कंपनी के अधिकारियों से साझा की और उच्च गुणवत्ता के साथ काम करने की नसीहत दी। सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह एलिवेटेड रोड न होकर एलिवेटेड हाईवे है। इस तरह का एलिवेटेड रोड दिल्ली और मुंबई के बाद ग्वालियर में बन रहा है। कुल मिलाकर ग्वालियर के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में नई उड़ान मिल रही है। 

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा वर्ष 2020 में मंजूर की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दक्षिण और ग्वालियर विधानसभा को जोड़कर करीब 23 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। जो शहर के ऊपर से गुजर रहा है।10 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड ग्वालियर विधानसभा से गुजर रहा है, तो वहीं 13 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड दक्षिण विधानसभा से होकर गुजर रहा है। इसके बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। 

सिंधिया ने कहा कि एलिवेटेड रोड का यह प्रोजेक्ट नवंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। काम चाहे लेट हो जाए लेकिन एलिवेटेड रोड गुणवत्ता के साथ बनना चाहिए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर के प्रमुख केंद्र महाराजा बाड़ा में बन रहे मल्टीलेवल कार पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा विशेष रूप से बेसमेंट-तीन में पानी की समस्या और उसकी निकासी की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनता का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में उपयोग होना चाहिए। विकास कार्यों में गति जरूरी है, लेकिन गुणवत्ता और निर्माण की सावधानियों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महाराजा बाड़ा मल्टीलेवल कार पार्किंग ग्वालियर के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। 

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित की जा रही इस परियोजना से महाराजा बाड़ा क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना के तहत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से 429 वाहनों की पार्किंग क्षमता विकसित की जा रही है। इसमें 353 चार-पहिया और 76 दो-पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान