राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, संसद के नए भवन में ' एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की महक

 राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, संसद के नए भवन में ' एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की महक

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (बुधवार) संक्षिप्त बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त संबोधन में कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है। यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। यह नीतियां आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

उन्होंने कहा, '' हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले। ''

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ''बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5 फीसदी से ज्यादा रही है। भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली। भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की।

उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर आरक्षण कानून से वहां के जनजातीय समूह को प्रतिनिधि का अधिकार मिलेगा। मेरी सरकार परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी को लेकर छात्रों की चिंता से सजग है।'' राष्ट्रपति ने कहा, ''तीन दशक बाद नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए मैं आपकी सराहना करती हूं।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 85 मौतें... भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 85 मौतें...
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बुधवार सुबह से बादल छाए हैं। हालांकि बीती रात कुछ जगह हल्की से...
कई जिलों में कोर्ट परिसरों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप....
पिकअप वैन पर गिरा बिजली का तार, छह से अधिक घायल
 थार ने बरपाया कहर, कई वाहनाें काे मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की माैत, 2 घायल
धान राेपने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 28 घायल, 10 की हालत गंभीर
‘बैटल ऑफ गलवान’ में शहीद कर्नल संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे सलमान खान
आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट गिरफ्तार, 77 लाख की धोखाधड़ी का आरोप