आदतन ड्रग तस्कर हसीना खातून पर पीआईटीएनडीपीएस के तहत कार्रवाई, चेन्नई जेल भेजने की तैयारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। राजधानी में नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन महिला ड्रग तस्कर को पीआईटीएनडीपीएस एक्ट (विशेष अधिकारी) के तहत हिरासत में ले लिया है। आरोपित को दिल्ली से दूर चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा ताकि उसके नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने मंगलवार को बताया कि क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आरोपित जाकिर नगर निवासी हसीना खातून उर्फ बज्जी उर्फ सना (25) को 11 अप्रैल को तिहाड़ जेल परिसर से ही डिटेंशन ऑर्डर के तहत हिरासत में लिया।

आरोपित पहले से ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद थी। कार्रवाई इंस्पेक्टर राकेश की टीम के सुपरविजन में हुई।  पुलिस के मुताबिक, हसीना खातून लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थी और उसका मुख्य मकसद अवैध तरीके से मादक पदार्थों की सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाना था।

दाल, मसाले और खाद्य तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल ये खबर भी पढ़े : दाल, मसाले और खाद्य तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले और एक अन्य मामला (पॉस्को व आईपीसी) दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि पहली बार वर्ष 2021 में थाना गोविंदपुरी में दर्ज एनडीपीएस मामले में उसका नाम सामने आया था, जहां उसे मुख्य आरोपितों को ड्रग सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद जेल से छूटने पर उसने फिर से तस्करी शुरू कर दी और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स क्राइम ब्रांच के मुकदमें में कमर्शियल मात्रा में स्मैक के साथ पकड़ी गई। इसके अलावा थाना हजरत निजामुद्दीन में दर्ज एक अन्य एनडीपीएस मामले में भी मुख्य आरोपितों ने उसे गांजा सप्लायर के रूप में नामित किया था।

इस काम में उसका पति मासूम आलम भी शामिल पाया गया, जिसके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसका डिटेंशन प्रस्ताव तैयार कर वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग को भेजा था।

इसके बाद पीआईटीएनडीपीएसएक्ट, 1988 के तहत डिटेंशन ऑर्डर जारी किया गया। पुलिस का कहना है कि हसीना खातून की समाज में मौजूदगी सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा थी। यही वजह है कि सामान्य कानूनी कार्रवाई के बजाय उसे प्रिवेंटिव डिटेंशन में लिया गया है।

अब तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपित को जल्द ही चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जाए, जिससे उसके ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान