दाल, मसाले और खाद्य तेल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

जयराम रमेश का महंगाई पर मोदी सरकार पर तंज, बोले सरकार महंगाई पर चुप क्यो

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि देश में खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद मोदी सरकार महंगाई पर चुप है। उन्होंने कहा कि दाल, मसाले, खाद्य तेल और प्याज के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रमेश ने सरकार से महंगाई पर तत्काल सख्त कदम उठाकर आम जनता को राहत देने की मांग की है।

रमेश ने सोमवार को एक्स पर पिछले एक महीने में मसालों की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी का दावा किया। उन्होंने कहा कि छोटी इलायची 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये, बड़ी इलायची 2,400 से 2,800 रुपये, जीरा 360 से 400 रुपये और जावित्री 2,500 से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

कर्नाटक में अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह ये खबर भी पढ़े : कर्नाटक में अमित शाह की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

उन्होंने कहा कि अरहर दाल 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये, चना दाल 70 से 100 रुपये और उड़द दाल 120 से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी तरह सरसों तेल 190 रुपये से बढ़कर 210 रुपये और सफोला तेल 240 से बढ़कर 280 रुपये प्रति लीटर होने का दावा किया।

रमेश ने कहा कि जून से सितंबर के बीच प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 29.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 53.78 रुपये प्रति किलो हो गई। उन्होंने इसे करीब 82.3 फीसदी की बढ़ोतरी बताते हुए कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवारों के घरों में दाल और जरूरी खाद्य सामग्री पहुंच से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को अनियंत्रित महंगाई पर तत्काल सख्त कदम उठाने चाहिए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...