समयपुर बादली में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, छह नाबालिग पकड़े

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के समयपुर बादली इलाके में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छह नाबालिग आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह आपसी रंजिश और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी थी।

बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने रविवार को बताया कि 14 अप्रैल की शाम करीब 7:44 बजे समयपुर बादली थाने को सूचना मिली कि एमसीडी कॉलोनी में एक युवक को चाकू मार दिया गया है। घायल युवक की पहचान राजीव (19) के रूप में हुई, जो पेशे से टेंपो चालक था। उसे तुरंत शालीमार बाग स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में पता चला कि विवाद की शुरुआत 13 अप्रैल को हुई थी, जब कुछ स्थानीय युवक मृतक के घर के पास इकट्ठा हुए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। अगले दिन 14 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वही युवक दोबारा इलाके में पहुंचे और झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान आरोपितों ने राजीव पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित और उसकी दादी का एक दिन पहले मृतक और उसके परिवार से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी और इशारे किए गए, जिससे आरोपित भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर बदले की नीयत से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों को कानून के प्रावधानों के तहत पकड़ा गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपितों की तलाश में भी पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

मेष - अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी...
धर्म-आध्यात्म 
आपका राशिफल 25 जुलाई 2026: इनके आशानुकूल कार्य होने में संदेह

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़