बलरामपुर : नदी में नहाने गए मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। भीषण गर्मी में नदी में नहाने गए बच्चों के साथ यह हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।

सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में शुक्रवार की शाम 5 वर्षीय और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने कुछ साथियों के साथ दोपहर बाद करीब 3 से 4 बजे के बीच गांव के समीप बह रही नदी में नहाने पहुंचे थे।

गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे पानी में उतरे, लेकिन खेल-खेल में वे गहरे हिस्से में चले गए। देखते ही देखते दोनों बच्चे पानी में डूबने लगे। साथ मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो घबराकर शोर मचाया और गांव की ओर भागकर लोगों को सूचना दी।

नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग ये खबर भी पढ़े : नीट पेपर लीक पर रायपुर में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में उतरकर बच्चों को तलाशना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों की हालत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के रहने वाले थे।

सूचना मिलने पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आज शनिवार को आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर आंख नम है और लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ...
खाना पकाना 
 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

सुरभि दास : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, जो अपने...
मनोरंजन 
सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

फैटी लिवर :फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब खानपान, शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थानाक्षेत्र से  देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पाली खुर्द...
नारी व बाल जगत 
 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

एशियन लेजेंड्स लीग  : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच कभी फीका नहीं पड़ता। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट...
खेल 
इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में