वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का सिलसिला जारी, मृतकों की संख्या हुई 23

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

 वेदांता ग्रुप के चेयरमैन एवं प्लांट हेड समेत 19 लोगों पर एफआईआर- मृतकों में पांच श्रमिक छत्तीसगढ़ और 18 अन्य राज्यों के हैं निवासी
सक्ती। छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए बॉयलर ब्लास्ट में मरने वाले श्रमिकों की संख्या 23 हो गई है जबकि 12 घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। बीते 12 घंटे के दौरान मृत श्रमिकों का आंकड़ा 20 से 23 पहुंच गया है।

मरने वाले तीन श्रमिकों में से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती पश्चिम बंगाल निवासी सुब्रतो जेना और कालडा हॉस्पिटल, रायपुर में भर्ती उत्तर प्रदेश निवासी किस्मत अली सहित एक अन्य श्रमिक शामिल है। इस तरह इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों में पांच श्रमिक छत्तीसगढ़ और शेष 18 श्रमिक अन्य प्रांतों से हैं।

वेदांता पावर प्लांट हादसे में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव  ये खबर भी पढ़े :  सनसनीखेज मामला: पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया शव

घटना की जांच के लिए बनी विशेष टीम सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जिसमें पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं। यह टीम तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

तकनीकी जांच में क्या सामने आया? पुलिस और प्रशासन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, बायलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा हो जाने से दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था।

इसी दबाव के कारण बायलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और विस्फोट हो गया। वहीं फोरेंसिक टीम (एफएसएल) ने भी अपनी रिपोर्ट में अत्यधिक ईंधन संचय और दबाव को हादसे की मुख्य वजह बताया है।

गंभीर लापरवाही के आरोप शुरुआती जांच में यह भी सामने आई है कि प्लांट में मशीनरी के रख-रखाव और संचालन के मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

सुरक्षा उपायों में कमी और निगरानी की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ, जिसके कारण 23 श्रमिकों की मौत हो गई। घायल 12 श्रमिकों का अभी ईलाज जारी है।

इस घटना की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी होंगे उन पर श्रम कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री साय ने मृतकों के परिवार वालों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ने भी मुआवजे की घोषणा की है। हर मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। मृतक के परिजन को मुआवजा के साथ नौकरी वेदांता पावर प्लांट प्रबंधन ने हुए भीषण हादसे में मृत श्रमिक के मृतक के परिजन को 35-35 लाख रुपये सहायता राशि और नौकरी देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 15-15 लाख रुपये देने की बात कही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाने की तैयारी नई दिल्ली। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में...
राष्ट्रीय 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान  सीवान। नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
बिहार 
सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित सनातन स्वयं एक सेतु चिदानन्द सरस्वती डोईवाला, देहरादून। सेवा, संस्कार, शिक्षा और...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द के सान्निध्य में मांगे राम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक निजी स्कूल में बच्चे के साथ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्लेग्रुप के मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो शिक्षिका ने गर्म चाकू से दागा, पुलिस में दर्ज शिकायत

डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हंडिया पुलिस एवं सर्विलांस की टीम ने शनिवार को लूट और छिनैती की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डेन्जर जोन 2225’ गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, लूट-छिनैती का माल और तमंचा बरामद

3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

गोरखपुर।  भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई, 2026 को दिल्ली क्षेत्र में जींद–सोनीपत रेलखंड पर हरी झंडी दिखाकर...
उत्तर प्रदेश 
3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन ,भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी

वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत आज दिनांक 24.07.2026 को...
उत्तर प्रदेश 
वृद्धजनों व दिव्यांग जनो  के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी