फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने आर्थिक मदद की घोषणा की

फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने आर्थिक मदद की घोषणा की

रायपुर। रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में बुधवार को लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है। अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। उल्लेखनीय है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में बुधवार की शाम को आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचाया गया, जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

Airtel ग्राहकों की पलक झपकते ही डाउनलोड होगी मूवी Airtel ग्राहकों की पलक झपकते ही डाउनलोड होगी मूवी
नई दिल्ली। आज के समय में बिना इंटरनेट के हम कुछ घंटे भी नहीं बिता सकते हैं। डेली रूटीन के...
मुंबई लोकल: कई लाइनों पर आज सेवाएं घंटों रहेंगी प्रभावित
पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज
आज का राशिफल 19 जनवरी 2025 :  इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है आज का दिन
 आज का राशिफल 19 जनवरी 2025 :  इन राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है आज का दिन
बिना परमिट के चल रही है निर्माण कंपनियों में सैकड़ो ट्रके आखिर कैसे?
नगर पालिका मंझनपुर अध्यक्ष द्वारा चौपाल लगाकर वितरित किया गया कंबल