नहाय-खाय से आज शुरू हुआ छठ पर्व, सुहागिनें लगातार रखेंगी व्रत

छठ पर्व में सूर्य देव के अलावा छठी माता की पूजा होती है

नहाय-खाय से आज शुरू हुआ छठ पर्व, सुहागिनें लगातार रखेंगी व्रत

19 को अस्ताचलगामी और 20 नवंबर को उदीयमान सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
धमतरी।आस्था और उपवास का छठ पर्व भाईदूज के तीसरे दिन 17 नवंबर से शुरू हो गया। छठ पर्व में सूर्य देव के अलावा छठी माता की पूजा होगी। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें उदयाचल सूर्य के अलावा अस्ताचल सूर्य की पूजा होती है। छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इसके बाद खरना होगा। पर्व को लेकर धमतरी जिले में निवासरत बिहार से आए लोग काफी उत्साहित हैं।

इस बार छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान व्रतधारी सुहागिन महिलाएं लगातार 36 घंटे तक व्रत रखेंगे और इस दौरान पानी भी ग्रहण नहीं करेंगी। यह छठ पर्व बिहार का प्रमुख त्योहार है। धमतरी जिले में निवासरत बिहार से आए लोग इस पर्व को प्रमुख रूप से मना रहे हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ सूर्य देवता की बहन हैं। मान्यता है कि छठ पर्व में सूर्य उपासना करने से छठ माता प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार में सुख, शांति व धन-धान्य से संपन्न करती हैं। छठ पूजा सामग्रियां की मांग बढ़ गई है। बाजार में बांस की डलिया, सूपा, लोटा, थाली, दूध, जल, नए वस्त्र, बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना, शकरकंद, हल्दी, अदरक, नाशपाती, नींबू, शहद, पान, साबुत सुपारी, कपूर, चंदन, मिठाई, कलावा की मांग है। छठ पूजा का प्रसाद ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पूड़ी, खजूर, सूजी का हलवा, चावल का बना लड्डू। सूर्य को अर्घ्य देते समय यह प्रसाद सूपा रखा जाता है। यह पर्व 17 नवंबर- नहाय- खाय के साथ शुरु हो गया है। आज 18 नवंबर- खरना के दिन महिलाएं व्रत रखेंगी। 19 नवंबर- छठ माता के पूजन के साथ ही संध्या के समय महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी। 20 नवंबर- उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद निर्जला व्रत का परायण कर व्रत खोला जाएगा। इस दौरान पोस्टआफिस वार्ड स्थित आमातालाब के घाट पर आतिशबाजी भी की जाएगी।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

   मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज कौशाम्बी विकास की ओर अग्रसर- सोनकर
    कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर
पिता की नौकरी मिलते ही बेटे ने मां को घर से निकाला
कर्जा और दूसरी जेल में शिफ्ट होने के लिए दी थी उप मुख्यमंत्री को मारने की धमकी
पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर
प्रभास की शादी की खबरों पर लगा विराम, टीम ने बताई सच्चाई
दुकान में घुसकर अपराधियों ने दुकानदार का काटा गला, गंभीर
तीन दिन चले विकास मेले में आयुर्वेद विधा से 516एवं होमियोपैथी विधा से 465 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया उपचार