भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में दर्ज करेगी जीत : उप मुख्यमंत्री साव

भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में दर्ज करेगी जीत : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में आज शुक्रवार काे पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है। युवा और महिलाओं का उत्साह बता रहा है कि शहरों की जनता भारतीय जनता पार्टी के कामों से प्रसन्न है। भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में जीत दर्ज करेगी। भूपेश बघेल ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किस शहर में क्या विकास कार्य किए, ये लोगों को बताना चाहिए। उनके पास बताने के लिए कुछ उपलब्धि नहीं है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भाजपा सरकार ने धान खरीद की बेहतर व्यवस्था की है।हमने किसानों को धान के समर्थन मूल्य से अधिक राशि दी है। इनके समय किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरों के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। वे रायपुर में कोई बड़ी उपलब्धि बता दें। भूपेश बघेल शहरों को दुर्दशा करके लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। इस बार जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी। कांग्रेस को उसके कुशासन का शानदार तोहफा देने के लिए तैयार है।कांग्रेस को शराब, चावल और कोयला घोटाले का श्रेय लेना चाहिए। साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए होड़ मची है। ये लोग पांच साल भी लड़ाई करते हुए गुजार दिए। इनकी लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ की जनता ने तकलीफ झेला है। अब विपक्ष में आ गए हैं, तब भी आपस में झगड़ रहे हैं। प्रदेश के मतदाता समझदार हैं, वोट डालने से पहले इस पर भी विचार करेंगे। आपस में लड़ने और झगड़ने वालों को शहरी सत्ता नहीं सौंपेंगे।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस...
राजस्थान सीमा पर हालात पर गहलोत बोले  सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
कोलकाता आईआईटी खड़गपुर आत्महत्या मामला : छात्र की मौत पर दर्ज होगी एफआईआर
उडी में पाकस्तिानी गोलाबारी की चपेट में आने से एक महिला की मौत
सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पाकिस्तानी हमले का भारतीय सुरक्षाबलों ने दिया मुहतोड़ जवाब
मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना का उठाएं लाभ गरीब परिवार