दर्दनाक हादसा: बेटे की जान बचाने में दंपति ने गंवाई जिंदगी, अस्पताल में मचा हंगामा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी नगर क्षेत्र अंतर्गत पूरब टोला में शनिवार को एक दर्दनाक बिजली हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया।

मृतक दंपति की पहचान पूरब टोला निवासी मोहम्मद नाजिर और उनकी पत्नी जुबेदा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद नाजिर का पुत्र समद अचानक घर के पास विद्युत तार की चपेट में आ गया था। बेटे को करंट से तड़पता देख मां जुबेदा खातून और पिता मोहम्मद नाजिर उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे दोनों भी हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए।

आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को छुड़ाया और तुरंत इलाज के लिए मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान नाजिर और जुबेदा की मौत हो गई। वहीं, बेटे समद का इलाज अस्पताल में जारी है।

परिजनों का आरोप है कि यदि अस्पताल में समय पर उचित इलाज मिल जाता तो दोनों की जान बच सकती थी। डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

आक्रोशित लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल ये खबर भी पढ़े : दरभंगा में मोहर्रम के बाद हिंसा, ताजिया विसर्जन के दौरान उपद्रव में 6 लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

Meta ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Instagram Edits को नए AI फीचर्स के साथ अपडेट किया है। कंपनी का कहना...
टेक-मित्र 
Instagram Edits ऐप में आए नए AI फीचर्स, अब 15 भाषाओं में लॉन्च

बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के जरवा कोतवाली में 25 नेपालियों के विरुद्ध दोहरी नागरिकता के आरोप में मामला...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 25 नेपालियों पर दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेज मामले में FIR दर्ज

कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों...
उत्तर प्रदेश 
कृषि विभाग द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक देह व्यापार अड्डे पर छापेमारी...
पश्चिम बंगाल 
देह व्यापार अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 17 नाबालिग लड़कियां मुक्त, चार गिरफ्तार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया

संत कबीर नगर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों...