प्रधानमंत्री की योजना की दी गई जानकारी
By Bihar
On
नोखा (रोहतास) नोखा भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी वाली एल ईडी वैन नोखा प्रखंड के हथिनी पंचायत में पहुंची। जिसमे प्रधामंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से आम जनता के बीच स्क्रीन पर दिखाई गई। इसके साथ साथ छूटे हुए ग्रामीण जनता जो लाभ की योजना से वंचित रह गए है, उनका रजिस्ट्रेशन भी किया गया।इस एल ई डी वैन के साथ भारत सरकार के अधीन डाक विभाग,कृषि विभाग,पेट्रोलियम विभाग,बैंक अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत रूप से चर्चा की।कार्यक्रम में नोखा ग्रामीण मंडल भाजपा के अध्यक्ष अनिल सिह ने बताया कि भारत विकसित संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा और वही सपने को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर देश की आम जनता के विकास की प्रतिबद्धता को पूरा करने की लक्ष्य प्राप्ति हेतु यह संकल्प रथ गांव,गरीब,किसान,युवा,महिला को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में सफल होगा और 2024 मिशन 400 पार में अहम योगदान देगा। भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत एल ई डी वैन रोहतास जिले के सभी पंचायतों में 26 जनवरी तक चलेगी और आम जनता के बीच प्रधानमंत्री जी के चल रही। जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं की जानकारी देकर इस वैन के विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से 26 जनवरी 2024 तक अनवरत जोड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में संध्या श्रीवास्तव, नोखा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ,जिला सह संयोजक सोसल मीडिया कौशल श्रीवास्तव, पंचायत अध्यक्ष अखिलेश सिंह पंचायत सचिव दीनानाथ चौबे, बूथ अध्यक्ष बिपिन सिंह ,चक्रपाणी सिंह ,रणधीर सिंह ,शशि भूषण सिंह बैंक ऑफ बड़ौदा फील्ड ऑफिसर,संतोष कुमार मातेश्वरी इंडेन बभनी ,राम कृपाल सिंह ,राकेश सिंह ,कामेश्वर सिंह ,जय प्रकाश सिंह,जंगबहादुर सिंह,रविशंकर सिंह के सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रहे ।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
31 May 2025 07:00:46
वड़ा पाव की रेसिपी :वड़ा पाव बनाने के लिए आपको दो आलू, एक कप बेसन, 4 पाव, दो स्पून तेल,...
टिप्पणियां