अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान का हुआ आयोजन
अतर्रा/बांदा। नगर पालिका अतर्रा के आशीर्वाद मैरिज हाल में आयोजित न्याय, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित नगर पालिका प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि विधायक ओममणि वर्मा, नगर कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ममता मिश्रा, जिला संयोजक कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी , अमित सेठ भोलू कार्यक्रम संचालन अर्जुन प्रकाश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह दीनदयाल द्विवेदी, राकेश मेजर हरिओम त्रिपाठी तुलसी राम सिंह हरिहर मिश्रा श्रीद्वारिका लखेरा दिनेश गुप्ता, अनिल सैनी समस्त 25वार्डाे के सम्मानित सभासद कार्यकर्ता पदाधिकारी नगरवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम के साथ सभासद गण एवं मातृशक्ति को जिलाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र भेट किया गया।
पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान लोकनीति, नारी सशक्तिकरण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रेरणादायी विरासत को समर्पित है। महिलाओं के नेतृत्व, सशक्तिकरण व समर्पण को समर्पित यह आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई की प्रेरणा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बना। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
टिप्पणियां