अहिल्याबाई से प्रेरित होकर महिला सशक्तिकरण और समाज में बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य : प्राचार्य
कानपुर। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को काे कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दाैरान महिला सशक्तिकरण पर वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिताओं तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य एवं डीन डाॅ. संजय काला ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की विरासत और उनके योगदान को याद किया। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भूमिका को बढ़ावा देना था। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डॉ. काला ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का और वृंदा ने बाजी मारी, जबकि रंगोली प्रतियोगिता में गरिमा, अविरल और महक ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम का संचालन अताशी एवं शिवकांत ने अद्भुत तरीके से किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर (डॉ.) सुनीति पांडेय, प्रोफेसर एवं परिसर प्रभारी डॉ. एस.के बर्मन, प्रोफेसर (डॉ.) डॉली रस्तोगी, डॉ. चयनिका काला, डॉ. प्रीति कनौजिया और डॉ. आभा ज्योति सहित अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां