सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी

खाली करवाकर चलाया गया सर्च अभियान

 सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय तथा चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकीभरा मेल मिला है। इसके बाद तीन घंटे तक दाेनाें जगहाें पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 22 मई को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बताया गया कि शुक्रवार को सीआईडी के सीनियर अधिकारियों को एक मेल मिला है, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर फिदायीन हमले होंगे। यह हमले तीन बजे किए जाने का दावा किया गया था। यह मेल मद्रास टाइगर के नाम से भेजी गई थी। सचिवालय में मुख्यमंत्री तथा अन्य सभी मंत्रियों के अलावा विभागीय अधिकारियों के कार्यालय हैं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सचिवालय में अनाउंसमेंट कराकर पूरी इमारत को खाली करवाया गया। चंडीगढ़ पुलिस तथा हरियाणा पुलिस की टीमों ने बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बताया गया कि जिस समय धमकी का मेल आया, उस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी आवास पर नहीं थे। वह रोहतक के पहरावर गांव में परशुराम जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में गए हुए थे। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस की जांच पड़ताल की क्लीयरेंस मिलने के बाद सचिवालय में कामकाज सामान्य हुआ। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ में सचिवालय तथा सीएम आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

थाइलैंड की  ओपाल सुचाता चुआंगसरी मिस वर्ल्ड चुनी गयी  थाइलैंड की  ओपाल सुचाता चुआंगसरी मिस वर्ल्ड चुनी गयी 
  हैदराबाद :थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने 72वीं मिस वर्ल्ड बनी हैं। तीसरी बार भारत में हुआ इस खिताब
बीएलए  द्वारा पाकिस्तानी अधिकारी की हत्या से बौखलाए शहबाज
आज का राशिफल 1 जून 2025: किसे मिलेगी सफलता, किन्हें होगा धन लाभ
फ़िरोज़ाबाद के मेडिकल कॉलेज परिसर में  ठन्डे पानी की लगी मशीन बनी शोपीस
बाइक चोरी के दोषी को तीन वर्ष का कारावास
ठेकेदार का शव केन नदी पुल के नीचे मिला, हत्या की आशंका
बंदियों को फरार कराने में मदद व रुपये ट्रांसफर कराने वाली एक महिला सहित दो गिरफ्तार