अमेरिका को औकात दिखाने के लिए चीन ने खड़ा किया नया संगठन

 अमेरिका को औकात दिखाने के लिए चीन ने खड़ा किया नया संगठन

हांगकांग: "मान न मान मैं तेरा मेहमान"...की तर्ज पर चलते हुए चीन खुद को दुनिया के एक नए संगठन को गठित कर खुद को उसका स्वघोषित लीडर मान लिया है। चीन लंबे समय से दुनिया पर से अमेरिका की बादशाहत को खत्म करने के दिशा में काम कर रहा है। ताकि वह पूरी दुनिया का नया लीडर बन सके। मगर अब तक वह इसमें सफल नहीं हो सका है। लिहाजा वह पूरी दुनिया का न ही सही, मगर 30 देशों का स्वघोषित लीडर बन गया है। आपको बता दें कि अपनी लीडरशिप की ख्वाहिश को पूरी करने के लिए चीन ने एक मध्यस्थता-आधारित अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान समूह की स्थापना कर डाली है। इसमें पाकिस्तान, बेलारूस समेत कई देश शामिल हैं।

चीन ने क्यों बनाया 30 देशों का नया संगठन
अमेरिका को टक्कर देने के इरादे से चीन ने एक नया संगठन बनाया है। चीन की इस कवायद में शुक्रवार को 30 से अधिक देश शामिल हुए। चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बाद, पाकिस्तान और इंडोनेशिया से लेकर बेलारूस और क्यूबा तक के 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हांगकांग में “अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन की स्थापना संधि” पर हस्ताक्षर किए, जिससे वे इस वैश्विक संगठन के संस्थापक सदस्य बन गए। विकासशील देशों का यह समर्थन उस वक्त ‘ग्लोबल साउथ’ में चीन के बढ़ते प्रभाव का संकेत देता है, जब भू-राजनीतिक तनाव अपने चरम पर हैं — और इनमें आंशिक रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापार शुल्क ने भी अहम भूमिका निभाई है।

ग्लोबल साउथ का लीडर बनने की फिराक में चीन
चीन ग्लोबल साउथ का लीडर बनने की चाह रखता है। लिहाजा उसने खुद इस नये संगठन को बनाया है। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। वांग ने एक समारोह में कहा कि चीन लंबे समय से आपसी समझ की भावना से मतभेदों को निपटाने और बातचीत के माध्यम से आम सहमति बनाने की वकालत करता रहा है, साथ ही उसका लक्ष्य राष्ट्रों के बीच संघर्षों को सुलझाने के लिए “चीनी प्रज्ञता” प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हांगकांग में मुख्यालय वाले इस निकाय का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना तथा अधिक सामंजस्यपूर्ण वैश्विक संबंध बनाना है।

चीन ने किया ये दावा
बीजिंग ने इस संगठन को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाने वाला दुनिया का पहला अंतर-सरकारी कानूनी संगठन बताया है और कहा है कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण तंत्र होगा। इसने हांगकांग को एशिया में एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी और विवाद समाधान सेवा केंद्र के रूप में भी स्थापित किया। हांगकांग के नेता जॉन ली ने कहा कि संगठन इस साल के अंत तक अपना काम शुरू कर सकता है। समारोह में संयुक्त राष्ट्र सहित लगभग 50 अन्य देशों और लगभग 20 संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा सिरसा: भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहे हैं पूर्व सीएम हुड्डा: जसवीर जस्सा
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि...
फतेहाबाद में कवियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश,काव्य गोष्ठी का आयोजन
फतेहाबाद : हाई वोल्टेज तारें रिहायशी इलाके से गुजारने का लोगों ने किया विरोध
सिलीगुड़ी में दो अफगानी नागरिक गिरफ्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने जनकपुरी में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में हिस्सा लिया
 केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
नशे में धुत कार ड्राइवर ने 12 लोगों को कुचला, मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार