अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर हुआ भव्य आयोजन विधायको और महापौर ने की पुष्पांजलि अर्पित
फिरोजाबाद , लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया इस अवसर पर सदर विधायक मनीष असीजा , टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर एवं महापौर कामिनी राठौर के अलावा गणमान्य लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन कल्याण सेवा समिति और ऑल इंडिया धनगर की टीम ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया
कोटला रोड स्थित लोकमाता की प्रतिमा पर 11-11 किलो की पुष्प माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर और टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में रानी अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को याद किया गया। उनकी न्याय प्रणाली को आज भी मिसाल के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने मुगल शासन में क्षतिग्रस्त मंदिरों और मठों का पुनर्निर्माण करवाया। साथ ही भूखों के लिए अन्न और प्यासों के लिए प्याऊ, बाबड़ी आदि की व्यवस्था की।
वरिष्ठ समाजसेवी केपी सिंह बघेल, बीजेपी नेता नानक चंद्र अग्रवाल और कार्यकरणी सदस्य कन्हैया लाल गुप्ता ने भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये,शोभायात्रा अध्यक्ष रूपेंद्र बघेल और संरक्षक देवेंद्र बघेल के साथ धनगर-पाल-बघेल समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान दयालुराम दयालु , होरीलाल बघेल,जे पी बघेल,पुष्पेंद्र बघेल, दिनेश बघेल, अशोक बघेल, प्रमोद बघेल, मुनेश बघेल, छेत्रपाल बघेल, सर्वेश बघेल, रामबाबू धनगर, ब्रजेश धनगर, पंकज बघेल, रनवीर बघेल, अजय बघेल मीडिया प्रभारी मुकेश बघेल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियां