लेखपाल के स्थानान्तरण की मांगः डीएम को सौंपा पत्र

लेखपाल के स्थानान्तरण की मांगः डीएम को सौंपा पत्र

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार गौतम ने सोमवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को साैंंपा। मांग किया कि बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के मुण्डेरवा के लेखपाल क्षेत्र संख्या 83 मंें नियम विरूद्ध ढंग से नियुक्ति निरस्त कर उनका स्थानान्तरण कराया जाय।
डीएम को दिये पत्र में कहा गया है कि लेखपाल जितेन्द्र सिंह पिछले 5 वर्षो से क्षेत्र संख्या 83 में लेखपाल पद पर कार्यरत थे। शिकायतों के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने उनका स्थानान्तरण हर्रैया तहसील में कर दिया था किन्तु लेखपाल जितेन्द्र सिंह ने अपने प्रभाव, दबाव का प्रयोग कर पुनः अपनी नियुक्ति मुण्डेरवा में करा लिया। इससे स्थानीय नागरिकांे में रोष है। नगर पंचायत मुण्डेरवा के 5 सभासदों और आम जनता ने उप   जिलाधिकारी सदर से उक्त लेखपाल के अन्यत्र स्थानान्तरित किये जाने की मांग किया था किन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग किया कि शासनादेश के अनुरूप लेखपाल जितेन्द्र  सिंह का स्थानान्तरण कराया जाय। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त...
बिजनौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा मजदूर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने घंटों किया हाईवे जाम
8 साल से नहीं हुआ चुनाव, आक्रोशित हुए पुरोहित, बोले – परिवार सहित देंगे धरना!
पैदल मार्च कर प्लास्टिक कचरे को कम करने हेतु किया गया जागरूक 
रीवा मे मुख्यमंत्री आज 49.97 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
आज उमरिया जिले के प्रवास पर मुख्‍यमंत्री 
 ली जे-म्योंग दक्षिण कोरिया के अगले राष्ट्रपति निर्वाचित