बाढ़ से जुड़े मामलों पर राज्यों सरकारों को ध्यान देने की जरुरत: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी समेत देश के सभी राज्यों की सरकारों को बाढ़ से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने इससे जुड़े भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए हैं। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक्स पर दो पोस्ट किए।
पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'यूपी और बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में बचाव के सरकारी दावों के बावजूद लाखों परिवार हर साल बाढ़ की भीषण तबाही का सामना करते हैं। उनका जान, माल, पशुधन, खेती और आम जीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। इससे उनका जीवन फिर से कष्टमय हो जाता है, यह चिन्ता का विषय है। सभी सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।'
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण बाढ़ से बचाव की सरकारी योजनाओं में फैला भ्रष्टाचार है। जिसके प्रति यूपी सरकार को भी बैठकों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर ईमानदारी से सक्रिय और सख्त होने की जरूरत है। ताकि बाढ़ से प्रभावित करोड़ों लोगों की समुचित मदद हो सके। उनके जीवन में परेशानी न रहे।
टिप्पणियां