यदि बिहारियों से लगाव है तो विशेष राज्य के दर्जे के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाले भाजपा नेता: राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता श्री राजीव रंजन ने आज कहा है कि बिहार के हित में उठने वाली हर मांग को राजनीति में घसीटना भाजपा की आदत बन चुकी है। उन्हें समझना चाहिए कि हर मुद्दा राजनीति के लिए नहीं होता। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने से किसी दल विशेष को नहीं बल्कि बिहार की 14 करोड़ जनता को फायदा मिलेगा। इसका विरोध केवल वही कर सकता है जो बिहार को विकसित प्रदेश नहीं बनने देना चाहता हो। वक्त आ गया है कि भाजपा नेताओं को यह तय कर लेना चाहिए कि वह विशेष राज्य के मुद्दे पर बिहारियों के साथ हैं या उनके विरोध में।

उन्होंने कहा कि बिहार विशेष राज्य के दर्जे के लिए तय नियमों में से कई मापदन्डों को पूरा करता है। बिहार की सीमा दूसरे देश से भी लगती है और बिहार आर्थिक रूप से कमज़ोर भी हैं इसके अतिरिक्त यहां के कई जिले बाढ़ की विभीषिका से त्रस्त हैं, जिसके कारण वहां आधारभूत संरचनाओं की कमी भी है। इसके बावजूद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने में बहाने बाजी करना केंद्र सरकार के सौतेलेपन को दर्शाता है।

जदयू महासचिव ने कहा कि भाजपा नेताओं को यदि बिहारियों से थोड़ा भी लगाव है तो उन्हें केंद्र सरकार पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का दबाव बनाना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि हम सभी पहले बिहारी हैं, इसीलिए अपने राजनीतिक दलों से पहले हमारी प्रतिबद्धिता अपने साथी बिहारियों से होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि बिहारी अपनी कर्मठता के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। यही वजह है कि अत्यंत सीमित संसाधनों के बाद भी बिहार की विकास दर पूरे देश में सर्वाधिक है। यदि केंद्र सरकार बिहार को कुछ वर्षों के लिए भी विशेष राज्य का दर्जा दे देती है तो बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के घर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के घर पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री
बिजनौर| हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार दाेपहर काे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास...
दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते सुहावना रहेगा मौसम, जुलाई मध्य तक अच्छी बारिश का पूर्वानुमान
गोरखपुर में धार्मिक स्थलों को विकसित करने के लिए दो करोड़ 67 लाख स्वीकृत
रोजगार उपलब्ध कराने हेतु किया जाएगा शिविर का आयोजन
डीएम ने किया वृक्षारोपण कार्य स्थल का आकस्मिक निरीक्षण
अवसर केवल शहर तक नहीं, बल्कि गांवों के बच्चे भी हैं विकास के केंद्र : राज्‍यपाल
टीबी अब पूर्णतया ठीक होने वाली बीमारी है, इससे घबराने की जरूरत नही - राहुल श्रीवास्तव