पुलिस को घेरकर आरोपी छुड़ाने वालों पर शिकंजा, दरौली कांड में 5 गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले में दरौली थाना क्षेत्र के चकरी गांव में पुलिस टीम पर हमला कर अभियुक्त को छुड़ाने के मामले में सीवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 महिला समेत कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को दरौली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकरी गांव निवासी रमेश मांझी अपने घर पर अवैध शराब रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए दरौली थाना पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25.84 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए आरोपी रमेश मांझी को हिरासत में ले लिया।

इसी दौरान रमेश मांझी के परिजनों एवं अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस अभिरक्षा से आरोपी रमेश मांझी को छुड़ाकर फरार करा दिया। घटना में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दरौली थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 04 महिला सहित कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दरौली थाने के चकरी निवासी राजेंद्र मांझी का पुत्र रमेश मांझी, शामिल है। इस कार्रवाई में पु.अ.नि. विवेक कुमार, थानाध्यक्ष दरौली थाना एवं अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग ये खबर भी पढ़े : सीवान में नीट प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा से दहला पूरा शहर, पुलिस पर पथराव-फायरिंग

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

भुट्टे की मसालेदार सब्जी  : मॉनसून में भुट्टा खाने का अपना ही मज़ा है। कुछ लोग भुट्टे को उबालकर, कुछ...
खाना पकाना 
 भुट्टे की मसालेदार सब्जी स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल 

सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

सुरभि दास : फिल्ममेकर नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है, जो अपने...
मनोरंजन 
सुरभि दास 'रामायण' में बनीं 'सीता' की बहन श्रुतकीर्ति

फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

फैटी लिवर :फैटी लिवर आज के समय में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। खराब खानपान, शारीरिक...
लाइफस्टाइल 
फैटी लिवर है तो आज ही बदलें ये आदतें

 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के नरवल थानाक्षेत्र से  देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां पाली खुर्द...
नारी व बाल जगत 
 ढाई साल के मासूम ने पिता को बताया- "मां लटक रही हैं"

इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

एशियन लेजेंड्स लीग  : भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच कभी फीका नहीं पड़ता। चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट...
खेल 
इंडियन टीम ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में