विक्रमशिला सेतु पर हटेगा बेली ब्रिज, जनवरी में दौड़ेंगी गाड़ियां

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। उत्तर और दक्षिण बिहार को आपस में जोड़ने वाले सामरिक रूप से महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन की प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार आ रही गिरावट के बीच राज्य सरकार ने इस सेतु को पुराने स्वरूप में लौटाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य योजना तैयार की है।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रियों के साथ भागलपुर के राहत शिविरों का जायजा लेने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए साफ किया कि आगामी एख अक्टूबर से सेतु पर लगे अस्थायी बेली ब्रिज को हटाने और उसके स्थायी सुदृढ़ीकरण का कार्य विधिवत शुरू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मई 2026 में पुल का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में गिर गया था, जिसके बाद बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की मदद से अस्थायी बेली ब्रिज तैयार कर केवल छोटी गाड़ियों के लिए एकतरफा यातायात बहाल किया गया था।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मरम्मत का यह कार्य 30 नवंबर तक पूरा किया जाना था। हालांकि, अगस्त और सितंबर की शुरुआत में गंगा के अप्रत्याशित उफान और बाढ़ की स्थिति के चलते इस शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा।

प्रधानमंत्री के नाम खुला खत: UGC इक्विटी रेगुलेशन पर समर्थक डॉ. अभिषेक ने जताई आपत्ति ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के नाम खुला खत: UGC इक्विटी रेगुलेशन पर समर्थक डॉ. अभिषेक ने जताई आपत्ति

अब संशोधित लक्ष्य के अनुसार एक अक्टूबर से बेली ब्रिज को खोलने और हटाने का काम शुरू होगा। वहीं 31 दिसंबर तक क्षतिग्रस्त हिस्से पर स्थायी कंक्रीट स्लैब ढालने का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।

जनवरी 2027 में पुल पूरी तरह कंक्रीट स्वरूप में बहाल हो जाएगा और भारी मालवाहक वाहनों समेत सभी गाड़ियों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम इस 126 करोड़ रुपये की मेगा परियोजना को पूरा करने के लिए आईआईटी पटना के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मरम्मत के लिए आवश्यक भारी स्ट्रक्चरल सामग्री और मशीनें पंजाब व हरियाणा से भागलपुर पहुंच चुकी हैं। एक अक्टूबर से मरम्मत कार्य के लिए पुल को पूरी तरह बंद किए जाने के बाद भागलपुर से नवगछिया, कोसी और सीमांचल जाने वाले लाखों यात्रियों के सामने बड़ी चुनौती होगी।

चूंकि यह अवधि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों की होगी, इसलिए जिला प्रशासन ने नदी परिवहन को वैकल्पिक माध्यम के रूप में चुना है।

यातायात सुचारू रखने के लिए बरारी पुलघाट से 7 बड़े यात्री जहाजों और मालवाहक जहाजों का परिचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन जहाजों पर लाइफ जैकेट, स्थानीय गोताखोर, एनडीआरएफ और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके साथ ही अवैध और ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे वाहनों पर कड़ी निगरानी के लिए विशेष प्रवर्तन टीमें घाटों पर तैनात की जाएंगी।

वर्तमान दो लेन के विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले भीषण महाजाम से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए इसके समानांतर बन रहे फोरलेन महासेतु परियोजना को भी गति दी जा रही है।

हालांकि बाढ़ के कारण मुख्य नदी में इसका काम कुछ समय के लिए थमा था, लेकिन अब सहायक बुनियादी ढांचे पर काम तेज है।

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर ने नवगछिया जीरोमाइल से लेकर चौधरीडीह पेट्रोल पंप तक प्रस्तावित फोरलेन पहुंच पथ के चौड़ीकरण के लिए आधिकारिक कसरत तेज कर दी है।

इसके लिए जगदीशपुर अंचल के अधिकारियों को सरकारी जमीन की मापी और सीमांकन करने का जिम्मा सौंपा गया है।

इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी जा चुकी है।

इस पहुंच पथ में रेलवे की लगभग 50 मीटर भूमि भी शामिल है, जिसे पूर्व में बिहार सरकार द्वारा अधिग्रहित किया गया था, उसका भी नए सिरे से भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

अधिकारियों का मानना है कि मुख्य पुल के साथ-साथ इस फोरलेन एप्रोच रोड का निर्माण समय पर पूरा होने से भागलपुर बायपास और पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी वैश्विक स्तर की हो जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान