प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, मायके ने ठुकराया तो मानवाधिकार बना सहारा

ससुराल वालों की बेरहमी और मायके की बेरुखी ने विवाहिता और 8 महीने के मासूम को भटकने पर किया मजबूर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भागलपुर। प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा और खुशियों के जो सपने एक युवती ने देखे थे, वे महज कुछ ही महीनों में बिखर गए। ससुराल वालों की बेरहमी और मायके की बेरुखी के बीच एक 20 वर्षीय विवाहिता अपने 8 महीने के मासूम बच्चे को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है।

न्याय की गुहार लेकर पीड़ित महिला रविवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय पहुंची, जहां मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई शुरू करवाई। पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में लिखित आवेदन देकर अपनी आपबीती सुनाई।

भागलपुर में बाढ़ बनी काल, तीन साल की बच्ची की मौत ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में बाढ़ बनी काल, तीन साल की बच्ची की मौत

उसने बताया कि साल 2024 में उसने प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन शादी के महज 4-5 महीने बाद ही पति और ससुराल वालों का रवैया पूरी तरह बदल गया। वे उसे बुरी तरह प्रताड़ित करने लगे और अक्सर मारपीट करने लगे।

पीड़िता ने आवेदन में बब्बरगंज थाना क्षेत्र का निवासी होने की बात कहते हुए ससुराल वालों पर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने रोते हुए बताया कि हद तो तब हो गई जब उसकी सास ने उसके 8 महीने के मासूम बच्चे का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। किसी तरह उसने अपने और बच्चे की जान बचाई और अपनी मां को सूचना देकर वहां से निकलने में कामयाब रही। 

ससुराल से जान बचाकर भागी पीड़िता को जब मायके से सहारे की उम्मीद थी, तो वहां भी उसे दुत्कार ही मिली। पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता ने उसे घर में रखने से साफ मना कर दिया और कहा, "प्रेम विवाह की हो, जाकर मर जाओ। जहां जाना है जाओ, मेरे घर से निकल जाओ।" आज हालत यह है कि पीड़िता की मां को छोड़कर कोई उसके साथ खड़ा नहीं है। महिला ना तो मायके में रह पा रही है और ना ही ससुराल जा सकती है। उसके सामने रहने, खाने और बच्चे को पालने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय के अध्यक्ष डॉ. ईशान सिन्हा ने मां-बेटी के बयानों और 8 महीने के मासूम बच्चे की स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरंत बब्बरगंज थाना से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी दी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

बब्बरगंज थाना पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण आश्वासन दिया है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी। मानवाधिकार अध्यक्ष डॉ. सिन्हा ने पीड़िता को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संगठन हर स्तर पर उसके साथ है और उसे न्यायालय के माध्यम से भी उचित न्याय जरूर दिलवाया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान