कर्मा-धर्मा पूजा के लिए स्नान करने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत

बिहार के सुल्तानगंज में हुआ दर्दनाक हादसा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ तरैटा नारायणपुर वहियार इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी बच्चे कर्मा-धर्मा पूजा के पावन अवसर पर पारंपरिक स्नान करने के लिए गए थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण वहियार के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। सोमवार सुबह विष्णु टोला और आसपास के बच्चे कर्मा-धर्मा पर्व के उपलक्ष्य में नहाने के लिए वहां पहुंचे थे। स्नान करने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे।

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप ये खबर भी पढ़े : बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

आसपास मौजूद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी छह बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के उपरांत सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जिनमें पांच बच्चे सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला के निवासी थे। मृतकों की पहचान पूजा, ज्योति, मिंकी, राहुल, आयुष और विकास के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और शवों को पंचनामा के लिए कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान