उत्साह के साथ मनाया गया एनटीपीसी कहलगाँव का 42वाँ स्थापना दिवस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव ने अपने 42वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन कर गौरवशाली उपलब्धियों और प्रेरणादायक भविष्य की दिशा में अपने संकल्प को और मजबूत किया। मुख्य समारोह का शुभारंभ एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।

इस अवसर पर मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण, श्रीनाध मारीशेट्टी, महाप्रबंधक, अनुरक्षण एवं एडीएम, भारती नंदन, कमांडेंट, सीआईएसएफ, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात एनटीपीसी का नैगम गीत गाया गया, जिससे वातावरण राष्ट्रनिर्माण की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

रविन्द्र पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, आज 42 वर्षों के अथक परिश्रम, प्रतिबद्धता और नवाचार के बल पर एनटीपीसी कहलगाँव न केवल विद्युत उत्पादन में अग्रणी बना है, बल्कि राज्य एवं राष्ट्र के ऊर्जा मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।

भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

उन्होंने स्टेशन की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि संचालन, अनुरक्षण एवं मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में एनटीपीसी कहलगाँव ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी संस्था निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दीप्तिनगर स्थित मुख्य भवन, प्रवेश द्वारों एवं प्लांट परिसर को पुष्पों तथा रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप से सजाया गया।

इस अवसर पर केक काटा गया तथा गुब्बारे छोड़े गए, जिससे स्थापना दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और पूरे परिसर में उत्सव का माहौल और अधिक प्रफुल्लित हो उठा।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि एनटीपीसी कहलगाँव भविष्य में भी ऊर्जा, उत्कृष्टता और नवाचार के नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

इसके पश्चात स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत परियोजना प्रमुख रविन्द्र पटेल ने अभिनव कर्मचारी विकास केंद्र, कहलगाँव में पीएमआईएस अभ्यर्थियों एवं कार्यपालक प्रशिक्षु के साथ संवाद किया तथा उन्हें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमेंसभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप। आरोपी को...
झारखंड 
पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग...
मध्य प्रदेश 
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-डंपर टक्कर में पांच युवकों की मौत

हादसा पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास हुआ। स्कॉर्पियो में सवार युवक डंपर से टकराने के बाद वाहन...
राजस्थान 
बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-डंपर टक्कर में पांच युवकों की मौत

समुद्र में पलटे ट्रॉलर हादसे में 9 की मौत, 6 मछुआरों की तलाश जारी; प्रशासन ने बढ़ाया रेस्क्यू अभियान

‘मा काली’ ट्रॉलर दीघा के शंकरपुर बंदरगाह से रवाना हुआ था। संपर्क टूटने के बाद पुलिस, नौसेना, तटरक्षक बल और...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
समुद्र में पलटे ट्रॉलर हादसे में 9 की मौत, 6 मछुआरों की तलाश जारी; प्रशासन ने बढ़ाया रेस्क्यू अभियान

उत्तर प्रदेश

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में...
उत्तर प्रदेश 
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार