यूपीएल 2026 की टीमें पूरी, 21 सितंबर से होगा तीसरे सीजन का आगाज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण के लिए सभी सात पुरुष टीमों के स्क्वाड प्लेयर्स ड्राफ्ट के बाद पूरे हो गए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में होने वाली प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स की टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों में सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड खिलाड़ियों का संयोजन किया गया है।

प्लेयर्स ड्राफ्ट में उत्तराखंड के प्रमुख खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों का आइकन प्लेयर बनाया गया है। ऋषिकेश रिवर किंग्स के आइकन प्लेयर आकाश मधवाल, यूएसएन इंडियंस के सुचित जे, नैनीताल टाइगर्स के अवनीश सुधा, हरिद्वार एल्मास के युवराज चौधरी, टिहरी टाइटन्स के तेजस्वी जायसवाल, देहरादून वॉरियर्स के कुणाल चंदेला और पिथौरागढ़ हरिकेन्स के मयंक मिश्रा होंगे।

सीएयू की सचिव किरण वर्मा ने कहा कि प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मजबूत मंच मिला है। उन्होंने कहा कि सीनियर और उभरते खिलाड़ियों के एक साथ आने से तीसरे सीजन में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ेगा।

सीएयू के पूर्व सचिव एवं बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि यूपीएल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में प्रदर्शन और अपनी क्षमताएं दिखाने का अवसर देता है। उनके अनुसार आईपीएल ऑक्शन चक्र के करीब होने के कारण खिलाड़ियों के लिए यह प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच हो सकता है।

यूपीएल के चेयरपर्सन सुनील जोशी ने कहा कि ड्राफ्ट के बाद लीग में रोमांच बढ़ा है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संयोजन उत्तराखंड क्रिकेट में उपलब्ध प्रतिभाओं की गहराई को दर्शाता है।

महिला प्रतियोगिता में भी चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स शामिल हैं।

महिला वर्ग में प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट, नंदिनी कश्यप और स्वेता वर्मा को क्रमश: बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स, मसूरी क्वींस और देहरादून वॉरियर्स का आइकन प्लेयर बनाया गया है।

तीसरे संस्करण के लिए सभी टीमों के स्क्वाड पूरे होने के बाद अब प्रतियोगिता के मुकाबलों पर नजर है। यूपीएल 2026 के मैच 21 सितंबर से एक अक्टूबर तक देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

US Open में अल्कराज का जलवा, 18वीं लगातार ग्रैंड स्लैम जीत ये खबर भी पढ़े : US Open में अल्कराज का जलवा, 18वीं लगातार ग्रैंड स्लैम जीत

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन से देश के पर्यटन क्षेत्र को 52 अरब 67 करोड़ 45...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से पर्यटन क्षेत्र को 52.67 अरब रुपये का नुकसान

हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

हिसार। मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में होटल राज और होटल 999 में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार...
हरियाणा 
हिसार के होटलों में पुलिस की रेड, 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

जयपुर। राजस्थान से मानसून की विदाई का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। बीकानेर संभाग के सभी जिलों के...
राजस्थान 
राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, जैसलमेर में पारा 40.5 डिग्री

भागलपुर में गंगा ड्रेजिंग की तैयारी, डॉल्फिन पर मंडराया खतरा

भागलपुर। इस वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलने के बाद भागलपुर के ध्वस्त तटबंधों के सामने गंगा नदी में जमा बालू...
बिहार 
भागलपुर में गंगा ड्रेजिंग की तैयारी, डॉल्फिन पर मंडराया खतरा

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सोनभद्र। सरकार गरीबों और पात्रों को जहाँ प्रधानमंत्री आवास देकर पक्का छत उपलब्ध करा रही है, वहीं इस अति महत्वाकांक्षी...
उत्तर प्रदेश 
पीएम आवास के लिए अन्य जातियों को बना दिया अनुसूचित

सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

अयोध्या। पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी का दौरा किया और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के उत्तर प्रदेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ओपी राजभर के बयान पर बृजभूषण का पलटवार

राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई

सुल्तानपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी मानहानि केस में 29 सितंबर को सुनवाई