गुजरात की आईपीएल 2026 में चौथी जीत, चेन्नई को आठ विकेट से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चेन्नई। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए। जवाब में जीटी ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाते हुए जीत हासिल की।

इस जीत के गुजरात की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। टीम के आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक हैं। वहीं चेन्नई की टीम अंक तालिका में नंबर छह पर खिसक गई है। टीम के आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में तेजी से रन बटोरे और शुरूआती छह ओवर में टीम के स्कोर को 55 रन पहुंचा दिया।

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड ये खबर भी पढ़े : ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

टीम का पहला विकेट सातवें ओवर में गिरा। कप्तान गिल 23 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहले विकेट के लिए सुदर्शन के साथ 58 रनों की साझेदारी निभाई।

एक विकेट गिरने के बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। सुदर्शन ने आकर्षक बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

सुदर्शन 46 गेंदों में सात छक्कों और चार चौकों की मदद से 87 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जोस बटलर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। बटलर ने 30 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।

सीएसके की ओर से नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।  इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में ही सीएसके ने तीन विकेट गंवा दिए और मात्र 28 रन बनाए थे।

नौवें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस भी दो ही रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शिवम दूबे के साथ पारी को संभाला। गायकवाड़ और दूबे के बीच 59 रन की साझेदारी हुई।

बड़ा शॉट खेलने के दौरान दुबे क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 17 गेंद में 22 रन बनाए। आखिर में कार्तिक शर्मा 9 गेंदों में 15 रन और जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाए।

कप्तान गायकवाड़ 60 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने तीन विकेट और अरशद खान ने दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

नकल शाखा और अभिलेखागार का औचक निरीक्षण। लंबित प्रकरण मिलने पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई...
मध्य प्रदेश 
सागर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 तत्काल निलंबित

जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

तीन माह में 773 गंभीर नवजात भर्ती, 87 की मौत। डेथ रेशियो 11.33%, तय 10% मानक से अधिक। एसएनसीयू में...
मध्य प्रदेश 
जिला अस्पताल के एसएनसीयू में नवजात मृत्यु दर तय मानक से अधिक, तीन माह में 87 मौतें

रांची: 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

बेड़ो थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या। बचपन के दोस्त पर हत्या का आरोप। पुलिस ने एक संदिग्ध...
झारखंड 
रांची: 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, बचपन के दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

हिमाचल: वायनाड भूस्खलन में इंजीनियर राहुल शर्मा का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

वायनाड भूस्खलन में मंडी निवासी राहुल शर्मा का शव बरामद। दो दिन तक चले राहत एवं मलबा हटाने के अभियान...
हिमाचल 
हिमाचल: वायनाड भूस्खलन में इंजीनियर राहुल शर्मा का शव बरामद, परिवार में पसरा मातम

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

केरेगांव थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात। पति ने कथित प्रेमी पर कुल्हाड़ी से किया हमला। घायल युवक की...
छत्तीसगढ़ 
पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, उपचार के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश

400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया...
उत्तर प्रदेश 
400 श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ

नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

चकबस्त में प्रस्तावित जोनल कार्यालय का निरीक्षण किया लखनऊ। गुरुवार नगर आयुक्त ने कैसरबाग स्थित चकबस्त परिसर, विभिन्न पंपिंग स्टेशनों...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश

क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ। इंडियन सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ पेन,जोकि क्रोनिक पेन रोगियों के कल्याण के लिए व पेन फिजिशियन चिकित्सकों की,पूरे विश्व...
उत्तर प्रदेश 
क्रोनिक पेन के रोगियों के लिए 'पेन मेडिसिन विद्या' वरदान :प्रो डॉ अनुराग

लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश लखनऊ। गुरुवार बारिश को देखते हुए जलभराव से निपटने की व्यवस्थाओं का...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में बारिश का कहर, नगर आयुक्त करते रहे निरीक्षण, घंटाघर के पास भर गया पानी