बांग्लादेश को तगड़ा झटका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बांग्लादेश  : जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज में पिछड़ चुकी बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबर नहीं पाए हैं और उन्हें पूरी ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया है।

लिटन दास पहले ही 6 जुलाई को खेले गए पहले ODI से बाहर थे। उस समय उम्मीद थी कि वह अगले मुकाबलों तक फिट होकर वापसी कर लेंगे, लेकिन ताजा फिटनेस टेस्ट में वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाकी दोनों मैचों से भी बाहर रखने का फैसला किया है। अब वह ढाका में रहकर अपनी चोट से उबरने पर ध्यान देंगे।

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान ये खबर भी पढ़े : अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान

फिटनेस टेस्ट में नहीं मिले अच्छे संकेत
बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने बयान जारी कर कहा कि लिटन पहले ही पहला ODI नहीं खेल पाए थे और अभी भी मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। आज उनका फिटनेस टेस्ट कराया गया, लेकिन नतीजे संतोषजनक नहीं रहे। लगातार दो ODI मैच होने वाले हैं और हमें नहीं लगता कि वह इतनी जल्दी फिटनेस हासिल कर पाएंगे कि इस सीरीज में कोई भूमिका निभा सकें। लिटन दास के बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने परवेज हुसैन इमोन को दूसरे और तीसरे ODI के लिए टीम में शामिल किया है। युवा बल्लेबाज के पास अब इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा।

सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगा बांग्लादेश
तीन मैचों की ODI सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को जिम्बाब्वे के हाथों चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा था। अब मेहमान टीम के लिए दूसरा ODI करो या मरो का मुकाबला बन गया है। दोनों टीमों के बीच दूसरा ODI 9 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश यह मैच हार जाता है तो सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में टीम पर जीत का दबाव रहेगा, जबकि मेजबान जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ ODI सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

पैरों की उंगलियों के बीच सड़न : बरसात का मौसम अपने साथ कई चैलेंजेस लेकर आता है। इस दौरान कई...
लाइफस्टाइल 
बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

हरी मिर्च की खेती: मॉनसून का महीना आते ही बहुत से कई किसान असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन...
खेती-बाड़ी 
 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। बुधवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

'तलाक' वाले खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना

लॉकअप 2 :नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' लगातार चर्चा में है। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता...
मनोरंजन 
'तलाक' वाले खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना

भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

उत्तर प्रदेश

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी