ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

- भारतीय समुदाय के स्नेह से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री, बोले- यह स्वागत हमेशा याद रहेगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। बुधवार को मेलबर्न पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस आत्मीय स्वागत को "वास्तव में अविस्मरणीय" बताते हुए भारतीय समुदाय के प्रति आभार जताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, "मेलबर्न का मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय के स्वागत की गर्मजोशी वास्तव में अविस्मरणीय रही। भारत के साथ उनका स्नेह और अटूट जुड़ाव गर्व और खुशी का स्रोत है।"

  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में ये खबर भी पढ़े :  वेनेजुएला में भूकंप से तबाही बढ़ी, हताहतों की संख्या 1,430 पहुंची, लाखों लोग संकट में

स्वागत समारोह के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियन-इंडिया ऑर्केस्ट्रा की ओर से प्रस्तुत ‘मां तुझे सलाम’ कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगीत दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने ऑर्केस्ट्रा के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की वैश्विक लोकप्रियता को भी दर्शाती है, खासकर उस समय जब इसके 150 वर्ष पूरे होने का अवसर मनाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक वाद्य डिड्जेरिडू और भारत के तबले की संयुक्त प्रस्तुति को भी शानदार बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों वाद्य यंत्रों की मधुर संगति भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मेलबर्न में प्रस्तुत की गई कथक प्रस्तुति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नृत्य और संस्कृति की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रमुखों के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भाग लेंगे। वह मेलबर्न में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बारुईपुर हिंसा मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 35 पहुंची। मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज। पुलिस...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

शंकरपुर से गहरे समुद्र में गया ट्रॉलर लापता। ट्रॉलर में मांझी समेत 16 मछुआरे सवार थे। कई दिनों से ट्रॉलर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

बांग्लादेश बना स्टारलिंक का दक्षिण एशियाई हब, नेपाल-भूटान तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट

बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग ने स्टारलिंक को मंजूरी दी। स्टारलिंक बांग्लादेश के जरिए नेपाल तक इंटरनेट बैंडविड्थ पहुंचा सकेगा। नेपाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश बना स्टारलिंक का दक्षिण एशियाई हब, नेपाल-भूटान तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट

उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत