डूबती गाड़ियां, तैरते लोग और ढ़हते मकान बारिश का तांडव 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मुंबई : दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है,जिससे देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने, केरल के वायनाड में भूस्खलन और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान और पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश भर में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून गर्मी और उमस से राहत दिलाने के साथ भारी तबाही भी मचा रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा ये खबर भी पढ़े : लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा

अगले चार-पांच दिन लगभग पूरे देश में व्यापक वर्षा को लेकर अलग-अलग अलर्ट जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी में सोमवार की रात बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।

मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में दो दिन की भारी बारिश के बाद कुछ राहत मिली। बारिश रुकने के बाद रेल सेवाएं सामान्य हुई हैं। लेकिन नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और सुरगाणा तालुकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई जगह सड़कें बह गईं।

पुणे ज़िले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक इमारत के ढहने से कम से कम 10 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भारी बारिश के दौरान कचरे का एक बड़ा ढेर इमारत पर गिर गया, जिससे वह ढह गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चला रही हैं।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के निरमंड और गड़सा घाटी में दो जगह बादल फटे। निरमंड के नगेड़ गांव के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़ से नगेड़ खड्ड में पानी बढ़ गया। राउगी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है।

 दिल्ली और मुंबई में भारी बारिश की वजह से उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इसके चलते एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइज़री जारी की, जिसमें उन्हें संभावित देरी के बारे में आगाह किया गया और एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

भारत ने पहले दिन कुल 5 पदक जीते। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवाजी परशुराम...
खेल 
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश। किलियन एमबाप्पे ने 60वें...
खेल 
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया। पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त। हैरी ब्रूक ने...
खेल 
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

हमलों से दहला दक्षिणी ईरान, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शक्तिशाली विस्फोट

बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास कई धमाकों की खबर। अमेरिका ने हमलों में शामिल होने से किया इनकार। हमलों की...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमलों से दहला दक्षिणी ईरान, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शक्तिशाली विस्फोट

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार