बिहार में पत्नी को क्या कहते हैं लोग?

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बिहार  : 'कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी'; इस लाइन को तो आपने कई बार सुना ही होगा। यह लाइन यह बताता है कि भारत जैसे देश में जो विविधताओं से भरा है, वहां आपको हर कोस पर पानी का स्वाद बदला हुआ मिल जाएगा तो वहीं चार कोस पर आपको वाणी यानी लोगों के बात करने का तरीका, उनकी बोली और भाषा बदली हुई मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम वाणी पर बात करेंगे। आपने नोटिस किया होगा कि हर राज्य में अलग भाषा है और हर एक राज्य में भी कई बोलियां देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में अलग-अलग जगहों या राज्यों में एक ही रिश्ते के अलग-अलग नाम भी देखने को मिल जाते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि बिहार राज्य में पत्नी को लोग क्या कहकर बुलाते हैं।

बिहार में पत्नी को क्या कहते हैं लोग?
पत्नी एक बहुत ही कॉमन शब्द है मगर अलग-अलग जगहों पर इसी रिश्ते के अलग-अलग नाम भी है। कहीं पत्नी को बायको कहा जाता है तो कहीं पर जोरू या फिर लुगाई कहा जाता है मगर इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि बिहार में पत्नी को क्या कहकर बुलाया जाता है। आपको बता दें कि बिहार में पत्नी को पत्नी नहीं बल्कि "मेहरारू" कहकर बुलाया जाता है। बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर आपको यही शब्द सुनने को मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि बिहार राज्य में और यूपी के कुछ जगहों पर पत्नी को लोग मेहरारू कहकर बुलाते हैं। इसके अलावा घर की बहू के लिए 'कनिया' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

कपल ने 1,454 फुट ऊंची इमारत पर चढ़कर किया प्यार कर इजहार  ये खबर भी पढ़े : कपल ने 1,454 फुट ऊंची इमारत पर चढ़कर किया प्यार कर इजहार 

अन्य राज्य में पत्नी को क्या कहते हैं?
अब आपने यह जान लिया है कि बिहार में पत्नी को क्या कहा जाता है। इसके साथ ही आप शायद आप भी यह जानना चाहते होंगे कि बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में पत्नी को क्या कहकर बुलाया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा में पत्नी को 'लुगाई' कहकर बुलाया जाता है। इसके अलावा पंजाब में पत्नी को लोग 'वोट्टी' कहकर पुकारते हैं तो वहीं बंगाल और त्रिपुरा में पत्नी को 'बोउ' कहा जाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र में मराठी में पत्नी को 'बायको' कहकर पुकारते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल में पत्नी को 'भार्या' कहकर बुलाया जाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बारुईपुर हिंसा मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 35 पहुंची। मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले को लेकर अलग-अलग मामले दर्ज। पुलिस...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बारुईपुर हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार, मॉब लिंचिंग और पुलिस हमले में अब तक 35 आरोपी पकड़े गए

बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

शंकरपुर से गहरे समुद्र में गया ट्रॉलर लापता। ट्रॉलर में मांझी समेत 16 मछुआरे सवार थे। कई दिनों से ट्रॉलर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल के समुद्र में 16 मछुआरे लापता, शंकरपुर से निकला ट्रॉलर कई दिनों से नहीं लौटा

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

बांग्लादेश बना स्टारलिंक का दक्षिण एशियाई हब, नेपाल-भूटान तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट

बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग ने स्टारलिंक को मंजूरी दी। स्टारलिंक बांग्लादेश के जरिए नेपाल तक इंटरनेट बैंडविड्थ पहुंचा सकेगा। नेपाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश बना स्टारलिंक का दक्षिण एशियाई हब, नेपाल-भूटान तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट

उत्तर प्रदेश

ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना। ओ-लेवल और सीसीसी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित। आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
ओबीसी युवाओं के लिए डिजिटल रोजगार की पहल, मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन

यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी के बीच कई जिलों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में बारिश का असर: गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत