'तलाक' वाले खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना
लॉकअप 2 :नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' लगातार चर्चा में है। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से लेकर आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, राम कपूर और आकांक्षा चमोला जैसे चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं और आए दिन खुद को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने शो में एंट्री लेते ही बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब 1 साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा के इस खुलासे ने उनके और गौरव के फैंस को हैरान कर दिया और अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह बायसेक्शुल हैं और लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। आकांक्षा के इ तमाम सनसनीखेज खुलासों के बीच अब शो में गौरव खन्ना भी एंट्री लेने वाले हैं।
लॉकअप 2 में विजिटर बनकर पहुंचेंगे गौरव खन्ना
'लॉकअप 2' के आने वाले एपिसोड में गौरव खन्ना एंट्री करते नजर आएंगे, जिसके बाद उनके और आकांक्षा के बीच एक इमोशनल पल भी देखने को मिलेगा। जी हां, टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना अपनी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से मिलने के लिए शो में एक विज़िटर के तौर पर एंट्री करेंगे। आकांक्षा ने 'लॉकअप 2' के प्रीमियर एपिसोड में यह कन्फर्म किया था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। एक्ट्रेस के इस ऐलान के बाद गौरव के साथ उनकी ये पहली मुलाकात होने वाली है।
गौरव खन्ना को देख इमोशनल हुईं आकांक्षा
वायरल हो रहे लॉकअप 2 के क्लिप में देखा जा सकता है कि होस्ट फराह खान बताती हैं कि शो में पहले विजिटर आने वाले हैं, इस पर सभी की नजरें विजिटर पर टिक जाती हैं। इसी बीच गौरव खन्ना नजर आते हैं, उन पर स्पॉट लाइट पड़ती है। जैसे ही स्पॉट लाइट पड़ती है गौरव की आवाज में एक शायरी सुनाई देती है। वहीं जैसे ही आकांक्षा अपने पति को देखती हैं, इमोशनल हो जाती हैं और गौरव कहते हैं- 'बैंड बजा दी आपने मेरी।' ये सुनते ही आकांक्षा की आंखों में आंसू आ जाते हैं।
आकांक्षा ने प्रीमियर पर किया था चौंकाने वाला खुलासा
दरअसल, लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड पर आकांक्षा चमोला से एक कार्ड चुनने के लिए कहा गया था। उन्होंने 'एक्सपोज़' कार्ड चुना और फिर अपने बारे में एक राज बताया। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने ये भी बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और गौरव से शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ रिलेशन भी रह चुके हैं। अब देखना ये है कि आकांक्षा के इन खुलासों पर गौरव खन्ना कैसे रिएक्ट करते हैं और अपनी पत्नी से क्या कहते हैं। फैंस भी ये जानने को बेताब हैं कि उन्होंने जो कहा सच था या फिर उन्होंने सिर्फ शो के लिए ये बातें कही हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
