पेट में जलन, एसिडिटी और अपच से हैं परेशान? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पेट में जलन : आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। कई लोग खाना खाने के बाद पेट भारी लगना, सीने में जलन, खट्टी डकारें और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, खाने का सही तरीका और सही खाद्य पदार्थों का चुनाव पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है।

एसिडिटी में धीरे-धीरे और चबाकर खाएं खाना
अगर आपको अक्सर एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, तो सबसे पहले अपनी खाने की आदतों में बदलाव करें। भोजन को जल्दबाजी में निगलने के बजाय हर निवाले को अच्छी तरह चबाकर खाएं। इससे भोजन का पाचन आसान होता है, पेट पर दबाव कम पड़ता है और गैस व एसिडिटी की संभावना भी घट सकती है।

गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए? ये खबर भी पढ़े : गांठ का दिखना जानें कब डॉक्टर के पास जाना चाहिए?

गैस बनने पर इन चीजों का सेवन सीमित करें
कुछ लोगों में मटर, पत्ता गोभी, उड़द की दाल, सेब खाद्य पदार्थ गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ा सकते हैं। यदि आपको बार-बार गैस बनती है, तो कुछ समय के लिए इन चीजों का सेवन कम करके देखें।

हल्का और ताजा भोजन करें
पेट को स्वस्थ रखने के लिए ताजा और हल्का भोजन करें। तला-भुना, बहुत ज्यादा मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें। साथ ही रात का भोजन सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले कर लें, ताकि भोजन अच्छी तरह पच सके।

पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी पाचन के लिए जरूरी है। गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

तनाव भी बन सकता है वजह
लगातार तनाव और चिंता का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। इसलिए नियमित रूप से योग, प्राणायाम, मेडिटेशन या हल्की वॉक जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर पेट में जलन, एसिडिटी या अपच की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, बार-बार उल्टी हो, मल में खून आए, अचानक वजन कम होने लगे या तेज दर्द महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अमेरिकी धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई को आज दफनाया जाना है मशहद में

तेहरान। अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान पर भीषण हमला किया है। इससे ईरान के कई शहरों में भारी नुकसान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिकी धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई को आज दफनाया जाना है मशहद में

सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बुधवार को एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

सोना-चांदी के भाव : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।...
कारोबार 
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद दोनों देशों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

पैरों की उंगलियों के बीच सड़न : बरसात का मौसम अपने साथ कई चैलेंजेस लेकर आता है। इस दौरान कई...
लाइफस्टाइल 
बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

उत्तर प्रदेश

सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बुधवार को एक युवक को सांप ने डस लिया। परिजन युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सांप ने काटा तो घायल युवक के साथ सांप को भी अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीण, सब हैरान

भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन