दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 5 विकेट से दी मात

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीयल : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 62वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर्स में 193 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें यशस्वी जायसवाल सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, वहीं इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के बीच में दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की तेज साझेदारी देखने को मिली। सूर्यवंशी इस मैच में 46 रन बनाकर जब आउट हुए तो वहां से जुरेल को कप्तान रियान पराग का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। रियान पराग के बल्ले से इस मैच में 51 रनों की पारी देखने को मिली, लेकिन उनके पवेलियन लौटने के साथ विकेट गिरने का सिलसिला काफी तेजी से देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स ने एक समय 161 के स्कोर पर सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे उन्होंने 173 के स्कोर तक 6 विकेट गंवा दिए। ध्रुव जुरेल ने जरूर 53 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 193 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए तो वहीं लुंगी एन्गिडी और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना” ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच में टारगेट का पीछा करने के लिए ओपनिंग में उतरी केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की। अभिषेक पोरेल इस मैच में 51 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे तो वहीं केएल राहुल भी अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद 56 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अंत तक खेलते हुए 34 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे जिसमें आशुतोष शर्मा ने भी 5 गेंदों में 18 रनों की नाबाद पारी खेलकर अहम योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए इस मैच में जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए तो वहीं दसुन शनाका एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार