सड़क पर गंदे पानी के जल भराव के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर अम्बे नगर के बाशिंदे

सड़क पर गंदे पानी के जल भराव के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर अम्बे नगर के बाशिंदे

फिरोजाबाद। सड़क,गंदगी,प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या के कारण अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के वाशिंदे नर्क से बत्तर जीवन जी रहे है। आखिर नगर निगम बताएं कि लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी नगर निगम ने कोई कार्य क्यो नही कराया।

सड़क गंदगी प्रकाश और गंदे पेयजल की समस्या से जूझ रहे अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के स्थानीय निवासियों से बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने मुलाकात की।

इस मौके पर अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 के स्थानीय निवासियों ने बताया कि सितंबर 2022 को सड़क गंदगी बिजली के खंभे और शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों  ने लिखित आश्वासन दिया था कि जल्दी यह सारी समस्याओं का समाधान करा दिया जायेगा परंतु लगभग 2 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी अब तक ना तो खंबे लगे ना प्रकाश की व्यवस्था हुई ना सड़क गलियां नाली खरंजा का निर्माण किया गया,  ना गंदगी हटाई गई और पानी भी पाइप लाइन से गंदा आता है और बरसात के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है 
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि अम्बे नगर वार्ड नंबर 62 की हालत बेहद खराब है 2022 में स्थानीय जनता ने भूख हड़ताल कर आंदोलन  किया उसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन देकर समस्या का समाधान करने की बात कही थी लेकिन अब तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम रहे हैं झूठे आश्वासन देकर केवल जनता को छलने का काम किया जा रहा है जिसे नगर निगम को अब बंद कर देना चाहिए।

इस मौके पर वार्ड नंबर 2 के पार्षद देवेंद्र कुमार सहित होशियार सिंह बबलू भाई सूरज प्रकाश अमन कुमार इरशाद रामजीलाल धर्मेंद्र कुमार छोटू भाई इंद्रजीत माया देवी गीत देवी ममता देवी उदयवीर पप्पू भाई मंजू देवी अबरार भाई जावेद भाई शरीफ अली गुड़िया देवी शौकीन शाह जहांगीर सपना देवी सोनी कुमारी तस्लीम बेगम सूरज कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्कूल बस और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल स्कूल बस और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, महिला घायल
सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की जान चली गई, जबकि महिला गंभीर...
भारत बंद के दौरान बवाल : पुतला फूंकने के दौरान लगी दुकान में आग
बंगाल में बवाल : डोमजुड़ और आसनसोल में तनाव, कई जिलों में गिरफ्तारियां
बंगाल में बारिश से बेहाल जनजीवन, बुधवार को भी राहत की उम्मीद नहीं
जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध