रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन को शौर्य दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया

शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग  ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन को शौर्य दिवस सम्मान समारोह के रूप में मनाया। जिसमें 11 प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ पूरी महिला विंग  को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब की वाइस प्रेसिडेंट कमलेश कौर माटा,एडीएम प्रशासन की पत्नी निधि पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी मीरा सेठ, लीड कान्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल ,दून इंटरनेशनल की प्रधानाचार्य शमा जैदी, महिला पत्रकार रागिनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी शोभा सेठ, समाजसेवी मीरा सक्सेना समाजसेवी, नीता भदौरिया सरोज सिंह, मातृमंडल सेवा भारती की विभाग संयोजिका सीमा बाजपेई  को सम्मनित किया गया।
 
 
तत्पश्चात अलका वर्मा ,शिवा,तूलिका, साक्षी स्तुति गुप्ता शुभा शर्मा कुमुद गुप्ता ममता वर्मा विम्मी सैनी वीना सिंह,सुनीता सिंह आदि ने झांसी की रानी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष प्रियंका कपूर,डा. नमिता सिंह सहित नीतू कुमरा प्रतिमा शुक्ला, रचना अवस्थी , सुनीता सिंह  , कुमुद्  गुप्ता ,लक्ष्मी गुप्ता , रंजना मिश्रा अम्बिका आदि ने सभी को अंग वस्त्र व पगड़ी पहनाकर उनको सम्मनित किया।  गुरुद्वारा साहिब की वाईस प्रेसिडेंट कमलेश कौर  माटाजी ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई की तरह हम सबको भी साहस के साथ हर चुनौती का सामना करना चाहिए और कभी घबराना नहीं चाहिए।
 
मीरा सेठ ने कहा की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है और अपना नाम इतिहास में अमर कर लिया। शमा जैदी ने कहा कि हर महिला में एक झांसी की रानी बसती है। तराना जमाल ने कहा कि हमें अपना आदर्श झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को मान  कर कार्य करना चाहिए। सीमा वाजपेई ने कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई किसी भी फिरंगी से घबराती नहीं थी हमें भी अपने देश से सभी बुराइयों को उखाड़ फेंकना चाहिए विंग की  महिलाओं में शालिनी राणा,गीता त्रिवेदी , ममता गुप्ता , मिनाक्षी खंडेलवाल, ममता श्रीवास्तवा ,ऋतू सिंह,रिशु गुप्ता, सारिका गुप्ता , उर्मिला शर्मा ,सपना सिंह,सुनीता सिंह, संगीता यादव, आदि को सम्मनित किया गया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां