गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यकारिणी चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर।गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के इतिहास में आठ वर्षों बाद एक बार फिर ऐतिहासिक अवसर आया है, जब क्लब की आम सभा द्वारा घोषित चुनाव अधिकारी के माध्यम से कार्यकारिणी चुनाव कराए जा रहे हैं। इससे पहले लगातार पिछले तीन चुनाव प्रशासन की देखरेख में संपन्न कराए जाते रहे थे। इस बार वरिष्ठ पत्रकार एवं सभी के प्रिय बड़े भाई वागेश चंद श्रीवास्तव द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने से संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का संदेश गया है। पत्रकारों ने चुनाव अधिकारी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है।

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रेस क्लब में उत्साह का माहौल है। सदस्यों का कहना है कि अब किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है और चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न होगा। अधिसूचना जारी होने से इधर-उधर भ्रम फैलाने वालों को कोई अवसर नहीं मिलेगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुचारु रूप से आगे बढ़ेगी।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की 9 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है—
नामांकन पत्रों की बिक्री एवं प्राप्ति
30 एवं 31 जनवरी 2026 (शुक्रवार व शनिवार),
समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 14:00 बजे तक
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि
01 फरवरी 2026 (रविवार),
समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रकाशन
02 फरवरी 2026 (सोमवार),
समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
नामांकन पत्रों की वापसी
03 फरवरी 2026 (मंगलवार),
समय: 11:00 बजे से 14:00 बजे तक
वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन
03 फरवरी 2026
मतदान
14 फरवरी 2026 (शनिवार),
समय: प्रातः 9:00 बजे से
मतगणना
14 फरवरी 2026 (शनिवार),
मतदान समाप्ति के पश्चात
चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिल, जांच, नाम वापसी, वैध प्रत्याशियों की घोषणा सहित चुनाव से जुड़े सभी कार्य गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कार्यालय, शास्त्री चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड, गोरखपुर में संपन्न होंगे। साथ ही वैध सदस्यों की सूची भी प्रेस क्लब के सूचना पटल पर 22 जनवरी  को चस्पा कर दी जायेगी।
इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया गया कि परिस्थितियों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन करने का अधिकार चुनाव अधिकारी के पास सुरक्षित रहेगा।
आठ वर्षों बाद आम सभा द्वारा घोषित चुनाव अधिकारी के माध्यम से हो रहे इस चुनाव को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह है। सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव की उम्मीद जताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल ये खबर भी पढ़े : हापुड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून की जोरदार एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

जयपुर। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले से बदली प्रशासनिक तस्वीर

25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

सीवान। असांव थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के चर्चित मामले में फरार चल रहे 10 हजार...
बिहार 
25 से अधिक मामलों में वांछित अपराधी की तलाश तेज, पुलिस ने घर पर चस्पा किया इश्तेहार

रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

साउथम्पटन। महिला टी20 विश्व कप 2026 में मौजूदा चैंपियन न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार देर रात बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को...
खेल 
रोमांचक मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत

उत्तर प्रदेश

ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव; गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की शाम शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला प्रभु गांव के पास भुड़ा...
उत्तर प्रदेश 
ट्रेन छूटी कहकर टूटा संपर्क, फिर नहर में मिला शव;  गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस...

औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने बताया कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे...
उत्तर प्रदेश 
औरैया : पुलिस ने खोला राज, पैसे लौटाने से बचने के लिए रची अपहरण की साजिश

गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

वाराणसी।वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र में करखियाव स्थित गेल के सीएनजी पंप पर शुक्रवार की देर रात्रि एक वाहन में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गेल के सीएनजी पंप पर भीषण आग, मचा हड़कंप

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू

उज्जैन। केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देश भर लागू करने...
राज्य  उत्तर प्रदेश  मध्य प्रदेश 
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- इंदौर का स्वच्छता मॉडल देशभर में करेंगे लागू